चिचिण्डा भारत में आसानी से मिलने वाली एक प्रकार की सब्जी है। हालांकि जो लोग चिचिण्डा का सेवन नहीं करते हैं, वो इस लेख को पढ़कर इसे अपनी डायट में शामिल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। क्योंकि यह ऐसी सब्जी है, जो न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
इसके सेवन से न सिर्फ कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है, बल्कि यह कई बीमारियों के इलाज में सहायक भी हो सकती है। यही वजह है कि आज बेटर बटर के इस लेख में चिचिंडा के फायदे और उपयोग और नुकसान के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाले है। तो चलिए जल्दी से जान लीजिए चिचिंडा के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
Table of Contents
इसमें कोई शक नहीं कि चिचिंडा खाने के फायदे स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकते हैं। ये लाभ किस तरह के हो सकते हैं, इस बारे में नीचे विस्तार से जानें।
पाचन को बेहतर रखने के लिए आप चिचिंडा की सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि चिचिंडा में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो खाने को पचा कर मल के द्वारा बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।
चिचिंडा को हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कुकुरबिटासिन-बी, कुकुरबिटासिन-ई, कैरोटीनॉयड और एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि की तरह काम कर सकता है।
गर्मियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या एक आम समस्या में से एक है। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आप चिचिंडा के पत्तों के रस को बालों पर लगा सकते हैं।
चिचिंडा को कम कैलोरी वाली सब्जी में से एक माना जाता है। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा भी न के बराबर होती है। साथ ही इसको डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चिचिंडा का सेवन। क्योंकि इसमें एंटीडायबिटिक गतिविधि पाई जाती है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। साथ ही इसकी सब्जी को आप अपनी डाइट में शामिल भी कर सकते हैं।
चिचिण्डा की सब्जी का सेवन किडनी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चिचिण्डा की सब्जी खाने से गंदे और अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे किडनी की सफाई हो जाती है।
चिचिण्डा में विटामिन सी और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप चिचिण्डा की सब्जी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता आपको कई बीमारियों का शिकार होने से बचाती है।
चिचिण्डा का गुण इसे कई रोगों में उपयोगी बनाता है। इनमें से एक रोग टीबी या क्षयरोग है। चिचिण्डा के फल और शाक (चिचिंडा की सब्जी) टीबी या क्षय रोग में बेहतर काम करते हैं। इसलिए इसका नियमित सेवन किया जाना चाहिए।
चिचिंडा में जानिए वो कौन से पोषक तत्व मौजूद होते है:-
चिचिंडा को कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। इसके बारे में अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। चिचिंडा कैसे खाएं इसके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।
जिस प्रकार से चिचिण्डा कई बीमारियों में फायदेमंद है, उस हिसाब से इसके खास नुकसान नहीं हैं। साथ ही इसके दुष्प्रभावों की अभी तक वैज्ञानिक पुष्टि भी नहीं हुई। चिचिण्डा के नुकसान इस प्रकार हो सकते हैं:
प्रिय पाठकों यदि आप चिचिण्डा के फायदे, चिचिण्डा का उपयोग व चिचिण्डा कैसे खाएं, जैसे सवालों के जवाब हमने इस लेख में देने की कोशिश की है। उम्मीद है कि आपको इस लेख में चिचिंडा से संबंधित जरूरी सवालों के जवाब मिले होंगे। अब जब अगली बार आप सब्जी खरीदने जाएं, तो चिचिण्डा को जरूर लाएं और इसका सेवन करें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चिचिंडा के फायदे को जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Spine Gourd Benefits: यहां जानिए कंटोला के फायदे, उपयोग और नुकसान!
Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें?
Spinach (Palak) Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा पालक के इतने फायदे और नुकसान, जानें क्यों?
जानिए फूल गोभी के 7 फायदे और उपयोग- Cauliflower Benefits (Phool Gobhi) in Hindi
Cabbage Benefits: पत्ता गोभी के ये 8 फायदे आपको हैरत में डाल देंगे, जानें क्यों?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)