Search

Home / hindi recipe / Steamed Spinach Recipe: नहीं छोड़ पा रहे हैं मोमोज खाना तो बनाएं स्टीम्ड पालक की रेसिपी

Steamed Spinach Recipe

Steamed Spinach Recipe: नहीं छोड़ पा रहे हैं मोमोज खाना तो बनाएं स्टीम्ड पालक की रेसिपी

Marketing Team | अगस्त 10, 2023

मानसून के इस मौसम में अगर आप पकौड़े, भजिये, कॉर्न्स और मोमोज जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार आप हेल्दी स्टीम्ड पालक रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी जितनी टेस्टी है उतनी ही ज्यादा बनाने में आसान भी है।

 

Steamed Spinach Recipes

 

स्टीम्ड पालक की ये रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकती है जो मैदे से बने अनहेल्दी मोमोज को किसी टेस्टी डिश से रिप्लेस करना चाहते हैं। या फिर जो लोग नॉन ऑयली खाने को तरजीह देते हैं। तो आइये जानते हैं स्टीम्ड पालक रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं स्टीम्ड पालक की रेसिपी- How to Make Steamed Spinach Recipe

सामग्री:

  • पालक- एक बंच
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
  • गाजर- एक मध्यम साइज, कद्दूकस की हुई
  • स्प्रिंग अनियन- एक कप कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी- आवश्यकतानुसार

स्टीम्ड पालक बनाने की आसान रेसिपी:

  • स्टीम्ड पालक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके धो लें और दो-तीन मिनट के लिए ब्लांच कर लें।
  • फिर पालक को ठंडे पानी में डुबोकर निचोड़ लें और अच्छे से सुखा कर बारीक काट लें।
  • इसके बाद एक बाउल में कटा हुआ पालक डालें, साथ में कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई स्प्रिंग अनियन, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक, बेकिंग सोडा और गेहूं का आटा एड कर के सबको मिक्स कर लें।
  • अब थोड़ा सा पानी डालकर इस मिक्सचर का डो तैयार करें और छोटी-छोटी लोई तोड़ लें।
  • इसके बाद इनकी बॉल्स बनाकर साइड में रख दें।
  • अब आप चाहें तो इनको अपना मनपसंद शेप भी दें सकते हैं।
  • अब गैस पर स्टीमर में पानी गर्म होने के लिए रखें और स्टीमर के ऊपरी हिस्से को ऑयल से थोड़ा सा ग्रीस कर लें।
  • जिससे स्टीम्ड पालक इन पर चिपके नहीं।
  • अब इन सभी तैयार बॉल्स को स्टीमर में रखें और अच्छे से तब तक स्टीम कर लें, जब तक ये पक न जाएं।
  • फिर इन बॉल्स को निकालें और शेजवान सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

 

 

 

अगर आप इस मानसून में कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में स्टीम्ड पालक की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी स्टीम्ड पालक को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी

Monsoon Diet Tips: इस मानसून में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए है हानिकारक

Kashmiri Paneer Recipe: आपके खाने का जायका बढ़ा देगी ये कश्मीरी पनीर की सब्जी, जानें विधि

Potato Rice Pakoda Recipe: बारिश के सुहाने मौसम का उठाना है लुत्फ तो बनाएं पटेटो राइस पकौड़ा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *