Search

Home / hindi recipe / Tomato Paratha Recipe: टमाटर का नमकीन पराठा बनाएं, आलू पराठा का स्वाद लगेगा फीका! एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे।

Tomato Paratha Recipe

Tomato Paratha Recipe: टमाटर का नमकीन पराठा बनाएं, आलू पराठा का स्वाद लगेगा फीका! एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे।

Marketing Team | सितम्बर 18, 2023

टमाटर की सब्जी और लौंजी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन क्या कभी टमाटर का पराठा खाया है टमाटर पराठा का नाम सुनकर एक बानगी आप चौंक भी सकते हैं, लेकिन बता दें कि टमाटर का पराठा, आलू के पराठे की तर्ज पर ही काफी स्वादिष्ट लगता है।

 

Tomato Paratha Recipes

 

टमाटर पराठा ब्रेकफास्ट के लिए भी परफेक्ट फूड डिश है और इसका स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आता है। मिनटों में तैयार होने वाला टमाटर का पराठा बनाना भी काफी आसान है। आप अगर खाने के शौकीन हैं और नई डिशेस की तलाश में रहते हैं तो टमाटर का पराठा एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। तो आइए जान लीजिए टमाटर पराठा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं टमाटर का पराठा रेसिपी- How to Make Tomato Paratha Recipe

सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
  • टमाटर बारीक कटे- 3 से 4
  • प्याज बारीक कटी- 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • कसूरी मेथी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • अजवाइन- 1/4 टी स्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

टमाटर का पराठा बनाने की विधि:

  • टमाटर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और प्याज को बारीक-बारीक काट लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में 3 से 4 टी स्पून तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और कसूरी मेथी डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
  • अब जीरा जब तड़कने लगे तो कड़ाही में अदरक-लहसुन पेस्ट और बारीक कटी प्याज डालकर सॉट करें।
  • अब प्याज जब नरम हो जाए तो उसमें बारीक कटे टमाटर डालें और चलाते हुए पकाएं।
  • पकाने के दौरान प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद गैस की फ्लेम धीमी करें और हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा नमक डालकर सॉट करें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें।
  • इस बीच एक बड़ी मिक्सिगं बाउल में गेहूं का आटा डाल दें।
  • आटे में अजवाइन, धनिया पत्ती और चुटकीभर नमक डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद तैयार टमाटर का मिश्रण आटे में डालें और अच्छी तरह से मसल मसलकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करते हुए आटे में पानी डालें और पराठे का आटा गूंथ लें।
  • अब आटा तैयार होने के बाद उसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि अच्छे से सेट हो सके।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन/तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब तवा जब तक गर्म हो रहा है उस दौरान आटे की एक लोई तोडे़ं और उससे मोटा पराठा बेल लें।
  • पराठा बेलने के बाद गर्म तवे पर डालें और कुछ देर तक सकें।
  • इसके बाद पराठे के किनारों पर तेल डाल दें और पराठा पलट दें।
  • इसके बाद पराठे की ऊपरी परत पर तेल लगाएं और सेकें।
  • पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए।
  • इसके बाद प्लेट में उतार लें।
  • इसी तरह सारे टमाटर के पराठे बना लें।
  • अब आपका टमाटर पराठा नाश्ते में सर्व करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में टमाटर परांठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी टमाटर परांठा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Paratha Recipe: इस बरसात में अपनी रसोई में बनाएं लौकी का परांठा, जानें पूरी रेसिपी

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *