Search

Home / hindi recipe / Veg Mughlai Biryani: मुगलई फूड का शौक है तो बनाएं वेज मुगलई बिरयानी, जानें पूरा तरीका

Veg Mughlai Biryani Recipe

Veg Mughlai Biryani: मुगलई फूड का शौक है तो बनाएं वेज मुगलई बिरयानी, जानें पूरा तरीका

Marketing Team | अगस्त 16, 2023

मुगलई फूड को काफी पसंद किया जाता है, खासतौर पर मुगलई नॉनवेज काफी लोकप्रिय है, लेकिन आप अगर वेजिटेरियन हैं तो भी मुगलई डिशेस का लुत्फ उठा सकते हैं। वेज मुगलई बिरयानी एक ऐसी ही डिश है जो कि नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाई जा सकती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है।

 

Veg Mughlai Biryani Recipes

 

इस बिरयानी को बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है। साथ ही आप अगर बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो मुगलई ज़ायके के लिए वेज मुगलई बिरयानी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही इसे किसी खास मौके पर भी बनाकर खाया जा सकता है। तो आइए जातने हैं वेज मुगलई बिरयानी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं वेज मुगलई बिरयानी की रेसिपी- How to Make Veg Mughlai Biryani Recipe

सामग्री:

  • चावल लंबे दाने वाले पके हुए- 2 1/2 कप
  • प्याज पतले कटे- 1/2 कप
  • टमाटर कटे- 3/4 कप
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबल स्पून
  • देसी घी- 2 टेबल स्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
  • दालचीनी- 1 टुकड़ा
  • तेजपत्ता- 1
  • लौंग- 2 से 3
  • इलायची- 2 से 3
  • साबुत जीरा- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • शिमला मिर्च- 1/2
  • गाजर- 1
  • मटर दाने- 1/4 कप
  • फली कटी- 1 टेबल स्पून
  • नींबू रस- 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

वेज मुगलई बिरयानी बनाने की आसान विधि:

  • वेज मुगलई बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले लंबे दाने वाले चावल को पकाएं और एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • इसके बाद प्याज के लंबे पतले टुकड़े काटें।
  • फिर टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, फली, गाजर, शिमला मिर्च को काट लें।
  • अब एक बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फली को डालकर उबालें और पकने के बाद पानी निकालकर बाउल में अलग रखें।
  • अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें।
  • अब घी पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
  • अब मसाले चटकने लगें तो कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और चलाते हुए भूनें।
  • 2 से 3 मिनट तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
  • अब टमाटर नरम होने में 2 से 3 मिनट का वक्त लगेगा।
  • अब टमाटर जब नरम हो जाएं तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच की मदद से मिक्स कर दें और 1 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद उबली हुई सब्जियों को डालकर मिक्स करें और एक दो मिनट तक पकने दें।
  • अब तैयार मिश्रण को अलग रख दें।
  • अब माइक्रोवेव बेकिंग डिश में चिकनाई लगाएं और एक कप चावल डालकर एक समान फैला लें।
  • इसके ऊपर सब्जी का तैयार मिश्रण डालकर एक जैसा फैलाएं।
  • फिर आखिर में डेढ़ कप चावल ऊपर डालकर लेयर बना लें।
  • आखिर में इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें और हाई टेम्परेटर पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद बर्तन को माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें।
  • अब स्वाद से भरपूर वेज मुगलई बिरयानी सर्व करने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

अगर आप वेजिटेरियन है और आप डिनर या लंच में बिरयानी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में वेज मुगलई बिरयानी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां

Biryani Facts – दिलचस्प बिरयानी तथ्य, और उनसे जुड़ी रोचक कहानियां

ससुराल सिमर का सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कर से जानिए बिरयानी मसाला बनाने की विधि

क्यों वेज बिरयानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं सोनू सूद?

Hyderabadi Haleem Recipe: रात में खाना है कुछ अलग तो घर में बनाएं हैदराबादी हलीम

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *