Search

Home / hindi recipe / Peanut Butter French Toast: ब्रेकफास्ट में बनाएं पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट, बच्चे करेंगे भर पेट नाश्ता।

Peanut Butter French Toast Recipe

Peanut Butter French Toast: ब्रेकफास्ट में बनाएं पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट, बच्चे करेंगे भर पेट नाश्ता।

Marketing Team | अगस्त 14, 2023

नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रेड से बनी चीजें खाते हैं। खासकर टोस्ट का सेवन लोग अधिक करते हैं। कई बार डेली सिंपल टोस्ट खाकर मन ऊब जाता है। बच्चे भी ब्रेड बटर, सैंडविच खाने से कई बार दूर भागते हैं। इसलिए आपको हम ब्रेड की एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाकर हर कोई पसंद जरूर करेगा।

 

Peanut Butter French Toast

 

यह कोई सिंपल टोस्ट नहीं, बल्कि पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट है। इसे आप सुबह कुछ ही मिनट में बनाकर बच्चों और बड़ों को खाने के लिए दे सकते हैं। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जानते हैं पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी- How to Make Peanut Butter French Toast

सामग्री:

  • ब्रेड- 4 स्लाइस
  • दूध-आधा कप
  • अंडा- 2
  • पीनट बटर- 2 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एक्सट्रैक्ट- एक छोटा चम्मच
  • बटर- एक बड़ा चम्मच

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी:

  • सबसे पहले एक बाउल में अंडे को फोड़ कर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इसमें दूध, दालचीन पाउडर और वनीला एक्सट्रैक्ट डालें और मिक्स करें।
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर एक-एक करके अच्छी तरह से पीनट बटर लगा दें।
  • ये बटर फ्रिज में रखने से अधिक टाइट हो गया और अच्छी तरह से ब्रेड पर नहीं लग पा रहा है, तो आप इसे हल्का सा ओवन में गर्म कर दें।
  • इस तरह से इसे ब्रेड पर फैलाकर लगाना आसान हो जाएगा।
  • अब गैस पर पैन रखें और इसे गर्म करें।
  • उसमें बटर का एक टुकड़ा डालें।
  • अब ब्रेड का एक स्लाइस लें और उसे अंडे वाले घोल में डुबाकर पैन पर रखें।
  • अब दोनों साइड से पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
  • जब अच्छी तरह से ब्रेड और अंडे का घोल पक जाए तो एक प्लेट में निकाल दें।
  • इसके ऊपर आप चॉकलेट या मेपल सिरप, फेवरेट फल काटकर डाल सकते हैं।
  • अब केले को स्लाइस में काटकर डालना बेस्ट आइडिया हो सकता है।
  • इसे ब्रेकफास्ट में सपरिवार खाने का आनंद लें।

 

 

अपने भोजन का जायका बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पनीर बटर फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी

Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका

Tandoori Paneer Sandwich Recipe: तंदूरी पनीर सैंडविच देखकर बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे, 10 मिनट में करें तैयार

Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *