Search

Home / hindi recipe / Multi Grain Dosa Recipe: हाई प्रोटीन नाश्ते के लिए बनाएं मल्टीग्रेन डोसा, मिलेगा भरपूर पोषण!

Multi Grain Dosa Recipes

Multi Grain Dosa Recipe: हाई प्रोटीन नाश्ते के लिए बनाएं मल्टीग्रेन डोसा, मिलेगा भरपूर पोषण!

Marketing Team | अगस्त 14, 2023

हर कोई चाहता है कि दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ हो। ऐसे में पौष्टिकता से भरपूर मल्टीग्रेन डोसा एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। हाई प्रोटीन डाइट के तौर पर भी मल्टीग्रेन डोसा खाया जा सकता है। ये डोसा न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि काफी टेस्टी भी होता है।

 

Multi Grain Dosa Recipe

 

आप अगर साउथ इंडियन फूड के शौकीन हैं तो पारंपरिक डोसे के विकल्प के तौर पर मल्टीग्रेन डोसा को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइए जानते हैं मल्टीग्रेन डोसा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मल्टीग्रेन डोसा की रेसिपी- How to Make Multi Grain Dosa Recipe

सामग्री:

  • रागी- 1/2 कटोरी
  • राजगीरा- 1/4 कटोरी
  • ज्वार- 1/4 कटोरी
  • चावल- 1/2 कटोरी
  • काला चना- 1/4 कटोरी
  • उड़द दाल- 1 कटोरी
  • राजमा, मूंग दाल- 1/4 कटोरी
  • देसी घी- जरुरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

मल्टीग्रेन डोसा बनाने की आसान विधि:

  • मल्टीग्रेन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले रागी, ज्वार, काला चना समेत अन्य सभी अनाज और दालों को अच्छी तरह से साफ करें और फिर उन्हें पानी से अच्छी तरह से धोकर 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब तय समय के बाद छलनी की मदद से अनाज के मिश्रण से पानी अलग कर दें।
  • अब इन्हें मिक्सर की मदद से थोड़ा-थोड़ा करते हुए पीसें और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को एक गहरे तले वाले बर्तन में डालते जाएं।
  • जब सारा पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और बर्तन को ढककर 2 से 3 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, जिससे डोसे में थोड़ा खमीर उठ सके।
  • अब तय समय के बाद डोसा बैटर को लेकर एक बार फेंट लें और इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला लें।
  • अब एक कटोरी में मल्टीग्रेन डोसा का बैटर लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए फैलाएं।
  • अब इसे कुछ देर सेकें उसके बाद डोसा पलट दें और उसके किनारों पर चम्मच की मदद से थोड़ा सा घी डाल दें।
  • अब डोसा दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें और फिर फोल्ड कर प्लेट में उतार लें।
  • अब इसी तरह सारे बैटर से मल्टीग्रेन डोसे तैयार कर लें।
  • नाश्ते में पोषण से भरपूर मल्टीग्रेन डोसे चटनी, सॉस या सांभर के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

अगर आप झटपट मल्टीग्रेन डोसा बनाने का सोच रहे है, तो आज ही मल्टीग्रेन डोसा को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मल्टीग्रेन डोसा को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ginger Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाएं अदरक की चटनी, जानें बनाने की विधि 

Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, मिलेगी भरपूर एनर्जी

Chicken Dosa Recipe: अपनी रसोई में बनाएं चिकन डोसा की रेसिपी, यहां जानें पूरी विधि

नाश्ते का बढ़ाइए स्वाद संजीव कपूर की मसाला राइस डोसा रेसिपी के साथ।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *