Search

Home / hindi recipe / Veg Soya Biryani Recipe: घर पर बनाएं वेज सोया बिरयानी, खाने का बदल जाएगा स्वाद, बच्चे भी होंगे खुश

Veg Soya Biryani Recipe

Veg Soya Biryani Recipe: घर पर बनाएं वेज सोया बिरयानी, खाने का बदल जाएगा स्वाद, बच्चे भी होंगे खुश

Marketing Team | अक्टूबर 10, 2023

दिनभर की भाग-दौड़ के बाद कभी-कभार रात का खाना बनाना बेहद मुश्किल भरा महसूस होता है। ऐसे में ये चाहत होती है कि कोई ऐसी चीज बनाई जाए तो टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। जी हां, यदि आप भी ऐसे ही किसी डिश के बारे में सोच रहे हैं तो प्रोटीन रिच सोया बिरयानी बेहतर ऑप्शन है।

 

Veg Soya Biryani Recipes

 

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसको आप लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद और लाजवाब खुशबू आपकी भूख को दोगुना कर देगी। यह बड़ों के साथ ही बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। यदि आप भी इसको आसानी से घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई गई विधि को फॉलो कर सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लीजिए सोया बिरयानी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं सोया बिरयानी की रेसिपी- How to Make Veg Soya Biryani Recipe

सामग्री:

  • मैरिनेट के लिए
  • सोया चंक्स- 1 कप
  • दही गाढ़ा- 1 कप
  • आलू- 1-2
  • शिमला मिर्च- 1
  • प्याज- 1
  • गाजर- 1
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
  • बिरयानी मसाला पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

अन्य सामग्री

  • चावल- डेढ़ कप
  • तला प्याज- 3 टेबल स्पून
  • बिरयानी मसाला पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • पुदीना, धनिया पत्ती- 3-4 टेबल स्पून
  • काली मिर्च- 1/2 टी स्पून
  • देसी घी- 2-3 टेबल स्पून
  • दालचीनी- 1 टुकड़ा
  • तेजपत्ता- 1
  • लौंग- 4-5
  • चक्रफूल- 1
  • इलायची- 5-6
  • प्याज बारीक कटा- 1
  • नमक- स्वादानुसार

सोया बिरयानी बनाने का आसान तरीका:

  • टेस्टी सोया बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें सोया चंक्स डालकर करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब सोया नरम होने पर उन्हें निचोड़कर अलग रख दें।
  • इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
  • इसके बाद दही में लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला पाउडर, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके फेंट लें।
  • अब तैयार हो चुके इस मिश्रण में भीगे सोया चंक्स, कटी गाजर, चौकोर कटी शिमला मिर्च, प्याज और कटे आलू के टुकड़े डालकर मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मेरिनेट होने देने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें।
  • अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबल स्पून घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • अब घी पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता दालचीनी समेत सभी सूखे खड़े मसाले डालकर भूनें।
  • मसालों से खुशबू आने पर उसमें कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
  • इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर और भून लें।
  • अब फ्रिज से मेरिनेटेड सोया निकालकर कुकर में डालेंगे और सब्जियां डालकर अच्छे से फैला लें।
  • इसके बाद भिगोए हुए चावल डालकर मसालेदार सोया पर फैला दें।
  • ध्यान रहे कि चावल को पहले 20 से 25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें उसके बाद ही उपयोग करें।
  • अब इस लेयर के ऊपर फ्राइड प्याज, बिरयानी मसाला पाउडर, धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक और 1 टी स्पून देसी घी छिड़क दें।
  • इसमें दो कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटियां आने तक बिरयानी को पका लें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • जब कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज हो जाए तो ढक्कन खोलकर प्लेट में सोया बिरयानी निकाल लें।
  • अब आप इस बिरयानी को चटनी या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप वेजिटेरियन है और आप डिनर या लंच में बिरयानी खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में वेज सोया बिरयानी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना पाए। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Perfect Biryani Tips: स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए कैसे करें चावल का चुनाव? जानें यहां

Biryani Facts – दिलचस्प बिरयानी तथ्य, और उनसे जुड़ी रोचक कहानियां

ससुराल सिमर का सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कर से जानिए बिरयानी मसाला बनाने की विधि

क्यों वेज बिरयानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं सोनू सूद?

Hyderabadi Haleem Recipe: रात में खाना है कुछ अलग तो घर में बनाएं हैदराबादी हलीम

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *