Search

Home / hindi recipe / Mooli Patte ki Sabji Recipe: घर पर बनाएं मूली के पत्तों की सब्जी, पूरा घर हो जाएगा स्वाद का दीवाना!

Mooli Patte Ki Sabji Recipe

Mooli Patte ki Sabji Recipe: घर पर बनाएं मूली के पत्तों की सब्जी, पूरा घर हो जाएगा स्वाद का दीवाना!

Marketing Team | अक्टूबर 10, 2023

मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाई है। जी हां, पौष्टिकता से भरपूर मूली के पत्तों की सब्जी स्वाद में काफी लाजवाब होती है। दरअसल, ज्यादातर लोग बाजार से मूली लाकर तो बना लेते हैं, लेकिन इसके पत्तों को फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है।

 

Mooli Patte Ki Sabji Recipes

 

यह खाने में टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर रहता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसको लंच से लेकर डिनर तक किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। साथ ही यह कम समय में बन भी जाती है। इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। इसको खाने के बाद यह सब्जी घर के हर सदस्य की फेवरेट हो जाएगी। तो आइए जानते हैं मूली के पत्तों की सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं मूली के पत्तों की सब्जी- How to Make Mooli Patte ki Sabji Recipe:

सामग्री:

  • मूली पत्ते- 1/2 किलो
  • मूली- 2-3
  • प्याज- 2-3
  • लहसुन- 10-12 कलियां
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • हल्दी- 1 टी स्पून
  • मेथी दाना- 2 टी स्पून
  • राई- 1 टी स्पून
  • सौंफ- 1/2 टी स्पून
  • खड़ी लाल मिर्च- 5-6
  • तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

मूली के पत्तों की सब्जी बनाने का आसान तरीका:

  • टेस्टी मूली के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्ते लेकर उन्हें अच्छे से धो लें।
  • इसके बाद इन पत्तों को बारीक-बारीक काट लें।
  • अब मूली को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे लें।
  • इसके बाद प्याज और लहसुन की कली को भी काटकर छोटा कर लें।
  • अब एक कढ़ाही लें, जिसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, मेथी दाना, राई और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें और तड़का लगाएं।
  • अब कुछ सेकंड तक भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं।
  • कुछ देर बाद बारीक कटी प्याज और लहसुन डालकर सेकें।
  • ध्यान रहे कि इन्हें तब तक भूनना है जब तक कि प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।
  • इसके बाद मसाले में कटी मूली डालकर फ्राई करें।
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
  • अब फिर मूली के पत्ते और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
  • अब कढ़ाही को ढंक दें और सब्जी को 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
  • अब मूली के पत्ते और मूली ठीक से नरम होने पर गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद इसको उतार लें।
  • अब आप इसे रोटी, पूड़ी या फिर चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप भी अलग अलग तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में मूली के पत्तों की सब्जी को जरूर कोशिश करें। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मूली के पत्तों की सब्जी के बारे में पूरी जानकारी ले सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Arbi ki Sabzi Recipe: एक ही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर में ऐसे बनाएं अरबी की सब्ज़ी

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Arbi Leaves Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये अरबी पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान!

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *