Home / hindi recipe / Rice Ke Pakode: ब्रेकफास्ट में ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया तो घर में बनाएं चावल के पकौड़े
चावल के पकौड़े (Rice Ke Pakode) सुनकर कई लोगों को थोड़ा अजीब लग सकता है। दरअसल हमारे घरों में सदियों से बेसन के पकौड़े खाये जाते आ रहे है। हालांकि पकौड़ों के भी कई प्रकार प्रचलन में है। लेकिन कम लोग अपने घरों में चावल से ही बने पकौड़े का स्वाद चखते है। चावल के पकौड़े (Rice Ke Pakode) स्वाद में जहां लाजवाब होते है।
वही पेट के लिहाज से काफी हलके भी होते है। चावल के पकौड़ों को नाश्ते में या स्नैक्स के तौर पर दिन में किसी भी वक़्त खाया जा सकता है। इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। और ये झटपट बनकर तैयार जो हो जाते है। चावल के पकौड़े घर के बच्चे के साथ बड़े लोग भी इसे मज़े से खा सकते है।
चावल के पकौड़े (Chawal Ke Pakode) बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से पका लें और उसे एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मैश किए गए चावल में बेसन, हरा धनिया, बारीक कटा प्याज, अदरक कद्दूकस और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण में जीरा पाउडर, हींग, धनिया पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण को 10 मिनट तक के लिए अलग रख दें।
तय समय के बाद मिश्रण को लेकर और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पतला करें। ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। सामान्य पकौड़े के लिए जैसा घोल बनाया जाता है, इसे भी उसी तरह से ही बनाएं। घोल तैयार होने के बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर धीरे आंच पर गर्म करने के लिए गैस पर चढ़ा दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें चावल के मिश्रण से पकौड़े बनाकर डालना शुरू कर दें।
कड़ाही की क्षमता के अनुसार चावल के पकौड़े बनाकर डीप फ्राई करने के लिए डालें। कुछ वक्त तक फ्राई करने के बाद पकौड़ों को पलटकर दूसरी ओर से तलें। पकौड़ें जब दोनों ओर से पकने के बाद क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में अलग निकालें। इसी तरह सारे घोल को पकौड़े के लिए तैयार कर लें। ब्रेकफास्ट के लिए आपके चावल के पकौड़े बनकर तैयार हो चुके है। इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ खाना शुरू कर सकते है।
प्रिय पाठकों आप में से हर कोई तरह-तरह के पकौड़े का स्वाद चखा होगा। लेकिन आपको पता है चावल से भी अपने किचन में इस पकौड़े को आसानी से बना सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ साझा कर सकते है। ताकि वो भी अपने किचन में आसानी से इस चावल के पकौड़े को आसानी से बना सकते है। साथ ही हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Tomato Pakoda Recipe: सुबह हो या शाम घर में बनाएं टमाटर पकोड़ा की रेसिपी, जानें पूरी विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Roti Ke Pakode: बच गई हों रात की रोटियां तो बनाएं लजीज रोटी पकोड़ा, यह रही आसान रेसिपी
महक का वज़न घटाने का सफर – 104 से 59 किलो तक
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)