Search

Home / Weight Loss Tips / ऐश्वर्या राय ने कैसे किया वाटर थेरेपी से अपना वजन कम ?

ऐश्वर्या राय ने कैसे किया वाटर थेरेपी से अपना वजन कम ?

Parul Sachdeva | May 21, 2018

ऐश्वर्या राय एक ऐसी अभिनेत्री है जिसने शोबिज़ में रहते हुए, माँ बनने को एक औरत का सबसे बड़ा सौभाग्य माना हैं | और उन्होंने दुनिया की परवाह ना करते हुए अपनी प्रेगनेंसी के बाद के वजन को कम करने में कोई जल्दबाजी नहीं की |  उन्होंने तो ये भी कहा की मेरे पास भी सर्जरी करवाने की ऑप्शन थी पर मैंने ऐसा नहीं किया | बल्कि उन्होंने कितनी ही औरतो को प्रेरणा दी की कैसे एक इंसान को अपनी स्किन में कम्फर्टबल होना चाहिए | पर जब उन्होंने ज़ज्बा पिक्चर से कमबैक किया तो सब भौचक्के रह गए | तो आइये जानते हैं कैसे वाटर थेरेपी और सही डाइट चार्ट ने ऐश्वर्या राय को किया बैक टू “56 Kg”|

वाटर थेरेपी से दिखे सुन्दर

सबकी तरह ऐश्वर्या भी मानती हैं कि पानी में कोई कैलोरी नहीं होती इसलिए ये वजन घटाने और चमकदार स्किन पाने में बहुत हेल्प करता हैं | अगर आप भी चाहते हैं वजन घटाना और ग्लोइंग स्किन तो फॉलो करें वो नियम जो ऐश्वर्या ने किये –

  • पहला नियम- ऐश्वर्या रोज 1 गिलास पानी में निम्बू और शहद डाल कर पीती हैं |
  • दूसरा नियम- पूर्व मिस वर्ल्ड हर रोज कम से कम 8 गिलास पानी पीती हैं |
  • तीसरा नियम- ऐश्वर्या ने चाय, कॉफ़ी और कोल्ड ड्रिंक्स को कर दिया हैं अलविदा |
  • चौथा नियम – सुबह खाली पेट पानी पीने के चमत्कार आप देख ही रहे हैं ऐश्वर्या के चेहरे पर |
  • पांचवा नियम- सब्जियों से बने सूप नियमित पिए |

वाटर थेरेपी वजन कम करने का एक नेचुरल तरीका हैं | सही मात्रा में पानी पीने से आपकी स्किन खूबसूरत, बाल घने और बॉडी फिट रहती हैं | लेकिन ऐश्वर्या ने वाटर थेरेपी के साथ-साथ एक सही डाइट और हेअल्थी वर्कआउट का भी सहारा लिया हैं |

 

ऐश्वर्या का डाइट चार्ट

ब्रेकफास्ट-

सुबह का नाश्ता एक राजा की तरह होना चाहिए और ऐश्वर्या राय सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर अंदर खाती हैं ब्राउन ब्रेड टोस्ट और गरमा-गर्म सब्जियों से भरे ओट्स |

लंच-

ऐश्वर्या राय की ज़िन्दगी में दाल, चावल और सब्जियों का बहुत महत्व हैं | वो एक बहुत ही साधारण सी डाइट लेती हैं |

स्नैक्-

ऐश्वर्या मानती हैं कि पतला होने के लिए भूखा नहीं रहना चाहिए बल्कि शाम को जंक फ़ूड की जगह ताजे फल, सब्जियाँ या फिर उनका जूस पिए |

डिनर-

अगर ब्रेकफास्ट हैं राजा की तरह तो डिनर हो एक रंक की तरह | ऐश्वर्या भी डिनर में बहुत ही हल्का खाना खाती हैं -एक कप ब्राउन राइस और एक ग्रिल्ड फिश क्योंकि रात में खाया खाना कम पचता है |

 

ऐश्वर्या का वर्क आउट टाइम

  • सुबह उठकर ऐश्वर्या करती हैं जॉगिंग और वाकिंग
  • फिर 45 मिनट करती हैं वो योग- “पावर योग “
  • और हफ्ते में 2 बार जिम जाती हैं कार्डिओ और फंक्शनल ट्रेनिंग के लिए

सुनने में ये नियम आसान लगते हैं लेकिन इन्हे नियमित रूप से करने के लिए एक दृढ निश्चय और जूनून चाहिए | और अगर ठान ले तो कुछ भी हो सकता हैं | अब इतने खूबसूरत परिणाम के लिए थोड़ी मेहनत तो जरूरी हैं!

 

चित्र स्त्रोत -Pinterest, youtube,cosmopolitan India

 

 

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Weight Loss Tips

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *