Home / Uncategorized / हर दिन कितना घी खाना उचित (“घी”- खाये या नहीं?)
मक्के की रोटी ते सरसो दा साग.. उस पर हो ढेर सारे घी का साथ |
पंजाबियो और घी का एक पुराना रिश्ता हैं | पराठे वो भी बिना घी के ? हो ही नही सकता | पर बहुत से लोग घी का नाम सुनते ही मोटापे के बारें में सोचने लगते है लेकिन हाल ही के कई अध्यनों की माने तो घी वजन घटाने में काम आता है | तभी तो करीना कपूर ने भी अपने प्रेगनेंसी के बाद घी का सेवन करना शुरू कर दिया | पर क्या घी से सचमुच वजन घटता हैं ? क्या इसके और भी कई फायदे है ? कितना घी खाना उचित है ? इन सभी बातों के जवाब हमारे पास है –
1. आसानी से पच जाना
अन्य तेलों के मुकाबले देसी घी बहुत ही आसानी से पच जाता हैं | देसी घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती जो सरलता से विघटित हो जाता हैं | और तो और शरीर को नुक्सान पहुंचाने वाले टॉक्सिन्स को बाहर करता हैं और कब्ज से बचाता हैं |
2. पोषक तत्वों से भरा हुआ
घी में विटामिन ए, डी, ई और के बहुत ही ज्यादा मात्रा में होते हैं और सबसे अच्छी बात ये हैं कि घी आसानी से इन सभी नुट्रिएंट्स को पचा लेता हैं और हमे स्वस्थ रखता हैं|
3. शारीरिक और मानसिक विकास
घर में बना हुआ घी खाने से मानसिक और शारीरिक दोनों ही शक्ति बढ़ती हैं | यहाँ तक कि घी आपको फिट रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रखता हैं | तभी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली स्त्रियों को घी बहुत फायदे पहुंचाता हैं |
4. स्वस्थ हृदय और मजबूत हड्डियाँ
अगर आप घी की बाजार में मिलने वाले मक्खन या तेलों से तुलना करें तो घी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इन सबसे कम होती हैं | और देसी घी में पाए जाने विटामिन K हृदय की धमनियों कि रुकावट से बचाता हैं | सिर्फ यही नहीं घी,,बुरे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालकर, अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता हैं | हड्डियाँ मजबूत करने में घी का जवाब नहीं |
5. वजन घटना
घी में लो-फैट होते है और ये आसानी से पचाया जा सकता है | और साथ ही आपकी पाचन शाक्ति ठीक रखता हैं इसीलिए ये वजन घटाने में सहायक सिद्ध हुआ हैं |
किसी भी चीज़ कि अति ठीक नहीं होती कुछ ऐसा ही घी के सेवन में भी लागू होता हैं | अगर आप भर भर के घी खाते हैं तो इस आदत को यही रोक दे | एक इंसान को हर रोज १० से १५ ग्राम (२ बड़े चमच्च ) से ज्यादा घी नहीं खाना चाहिए | और अगर आपको हृदय कि बीमारी हैं या फिर आप मोटापे के शिकार हैं तो इसे ना ही लें |
अब आप सोच रहे होंगे घी तो वजन घटाता हैं पर सिर्फ तब जब आप घी लेने के साथ–साथ वर्कआउट भी करते हैं | और जरुरत से ज्यादा घी खाने के नुक्सान भी बहुत हैं | अधिक घी का सेवन करने से पेट और वजन बढ़ जाता है जिससे और बहुत सी बीमारियाँ जैसे कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग और BP होने की शंका रहती हैं ||तो जरा संभल के |
चित्र श्रोत-best health magazine Canada, women’s web
COMMENTS (0)