Search

Home / Uncategorized / अपने बच्चे के दोस्त कैसे बनें ?

how to make friends with kids hindi cover

अपने बच्चे के दोस्त कैसे बनें ?

Priyanka Verma | February 19, 2018

आजकल माँ-बाप के पास बच्चों के लिए बहुत काम वक़्त होता है और इसी वजह से वह अपने बच्चों की सभी ज़रूरतों को नहीं समाज पाते। ऐसे में बहुत ही आवश्यक है की माता-पिता अपने बच्चे के दोस्त बनें। ऐसा करने से बच्चे आपके साथ अपने दिल का हाल बाँटेंगे और यदि उन्हें कोई परेशानी होगी तो आपसे कहेंगे।

 

इन 5 तरीकों से आप अपने बच्चे के दोस्त बन सकते हैं –

1. बच्चे क साथ खेलें

mother_parent-947380.jpg!d

 

बच्चों से दोस्ती करने का सबसे आसान तरीका है उनके साथ उनके रंग में रंग जाना और खेलना। काम वक़्त भी हो पर आप उसमे बच्चे के साथ खेलेंगे तो वो शीग्र ही आपको अपना दोस्त मान लेंगे।

 

2. प्यार से समझाएं

mother making her child her understand google

 

बच्चे को कुछ भी समझाना हो तो डांट कर नहीं बल्कि प्यार से समझाएं। बच्चे को सही और गलत के बारे में बताएं और आराम से बात करें। प्यार से बात करने पर बच्चे जल्दी समझते हैं।

 

3. बच्चे का नजरिया समझें

image 3

 

जो बात आपको छोटी लगती है वो बच्चे के लिए बहुत बड़ी हो सकती है और उसे तंग कर सकती है इसलिए हमेशा अपने बच्चे का नजरिया समझें और उस पर गौर करें। अगर आप अपने बच्चे की बात नहीं सुनेंगे और उसे महत्व नहीं देंगे तो बच्चे कुछ समय बाद अपनी परेशानियां आपसे बांटना बंद कर देंगे।

 

4. बच्चे को अपनी बात कहने का मौका दें

image 4

 

अगर आपका बच्चा आपसे कुछ कहना चाहता है और आपको लगता है की वह ज़रूरी नहीं है फिर भी उसकी बात  ज़रूर सुनें। वो आपको अपने सबसे करीब मानता है और आपके साथ सुरक्षित महसूस करता है इसलिए वो सिर्फ आपसे अपने मान की बात शेयर करता है।

 

5. कभी बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से न करें

should not compare

 

भूल कर भी कभी अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से न करें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। यदि आपको कुछ भी काम करने के लिए कहना है तो तुलना करने की जगह बच्चे को उसके फायदे बताइए, इससे बच्चा जल्दी आपकी बात समझेगा।

 

हम आशा करते हैं की आप जल्द ही अपने बच्चे के सबसे अच्छे दोस्त बन जायेंगे और यह दोस्ती हमेशा कायम रहेगी!

चित्र स्त्रोत: purewow, huffintonpost, babycenter, the spruce

Priyanka Verma

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *