Search

Home / Uncategorized / बॉलीवुड की अधूरी अनसुनी प्रेम कहानियां

बॉलीवुड की अधूरी अनसुनी प्रेम कहानियां

Parul Sachdeva | April 30, 2018

 

ज़िन्दगी में सबसे मायूस बात पता है क्या होती है जब कोई इंसान एक पल में आपकी ज़िन्दगी बन जाये लेकिन दूसरे पल में आपको उसे अपनी ज़िन्दगी से जाने देना पड़ता है | कुछ लव स्टोरीज अधूरी ही रह जाती है | ऐसे ही बॉलीवुड के कुछ सितारे है जो अपना प्यार नहीं पा सकें |

1.मिनाक्षी शीषाद्रि और कुमार सानू

मिनाक्षी,जो एक जानीमानी अदाकारा और एक बहुत ही उम्दा क्लासिकल डांसर है और कुमार सानू जो 90 और 2000 के दशक के सबसे पॉपुलर गायक रहे हैजी दोनों, एक दूसरे सेजब कोई बात बिगड़ जायेगाने के सेट पर मिले और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया लेकिन बात तब बिगड़ गयी जब सानू की पहली पत्नी से तलाक का मामला सामने आया | और मिनाक्षी ने अपनी राहे अलग कर अमेरिका के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली |

 

2.ऋतिक और करीना

बहुत कम लोग ये जानते है लेकिन एक टाइम पर ऋतिक और करीना एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे  यहाँ तक की तब ऋतिक सुजेन खान को डेट कर रहे थे | लेकिन प्यार तो प्यार है.. हो जाता है | हालांकि, ज्यादा दिन ये सब नहीं चला और ऋतिक की सुजेन से शादी हो गयी और करीना का शाहिद से अफेयर हो गया |

 

3.संजय और माधुरी

संजय की शादी ऋचा शर्मा से हुई लेकिन उनकी कैंसर की वजह से अचानक हुई मौत ने संजय को तोड़ दिया था | इस समय संजय और माधुरी एक दूसरे के करीब आये | लेकिन किसी को भी ये नजदीकियां रास नहीं आयी यहाँ तक की माधुरी के पापा भी इससे नाराज़ थे क्योंकि संजय दत्त एक बैड बॉय (टाडा अरेस्ट ) के रूप में सामने आये | और माधुरी ने अपनी खुशिया डॉक्टर नेने के साथ ढूंढ ली |

 

4.अभिषेक और करिश्मा

अमिताभ बच्चन के जजन्मदिन की ६०वी वर्षगाठ पर करिश्मा और अभिषेक की रिंग सेरेमनी हुई और उसके बाद दोनों में प्यार की सिवा कुछ नहीं था लेकिन वक़्त को कुछ और ही मंजूर था |पारिवारिक रिश्तो में खटास की वजह से दोनों दूर हो गए |

 

5.दिलीप और मधुबाला

मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि कहा जाता था की उनकी खूबसूरती एक मुर्दे में जान डाल दे | दिलीप कुमार भी इससे ना बच सके और उनके कायल हो गए | ये प्यार सात साल तक चला लेकिन मधुबाला के पिता की नाखुशी के वजह से परवान ना चढ़ पाया और दोनों ने अलग होना ही ठीक समझा |

 

6.गुरुदत्त और वहीदा

गुरुदत्त एक बहुत ही महान निर्माता, निर्देशक और अभिनेता थे और गीता रॉय से शादीशुदा थे | पर उनकी वहीदा रेहमान से नजदीकियां उनकी घरेलू ज़िंदगी को बेरंग करने लगी |  गुरुदत्त दोनों से प्यार करते थे लेकिन हिन्दू लॉ के मुताबिक आप दो लोगो से शादी नहीं कर सकते थे | गुरुदत्त ने दुनिया को छोड़कर अपनी तन्हाई को गले लगा लिया और बार खुदखुशी करने की कोशिश की और आखिरी बार वो दुनिया से चले गए |

 

7.संजीव कुमार और हेमा मालिनी

संजीव कुमार के लिए लडकियां अपना दिल हथेली पर लेकर घूमती थी लेकिन संजीव कुमार के ड्रीम्स में ड्रीम गर्ल हेमा राज करने लगी | वो उनसे इतना प्यार करते थे की दुबारा किसी से प्यार ना किया | पर हेमा मालिनी ने उन्हें मना कर अपने जट्ट यमले धर्मेंद्र को चुना |

चित्र स्त्रोत -Youtube.com, bollywoodhungama.com,amar ujala,cosmopolitan India, pinterest.alt dat matrez

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *