Search

Home / Uncategorized / करिश्मा कपूर के पेरेंटिंग टिप्स

करिश्मा कपूर के पेरेंटिंग टिप्स

Parul Sachdeva | April 23, 2018

अगर दुनिया में कोई सबसे चुनौतीपूर्ण काम हैं तो वो हैं माँ होनाकरिश्मा कपूर

हम सब करिश्मा कपूर को एक अच्छी अदाकारा के रूप में जानते हैं पर वो भी एक आम माँ की तरह अपने बच्चों को सही राह दिखाना चाहती हैं |हां, हम सब की तरह वो भी कितनी बार अपने बच्चों की ज़िद्द के आगे झुक जाती हैं, कई बार उनसे सीखती हैं, उन्हें समझाती हैं या उन्हें डाटती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने खोले हैं कई ऐसे राज जो आपके लिए बेहतरीन पेरेंटिंग टिप्स हो सकते हैं |

 

1. दिनचर्या पर ध्यान देना

करिश्मा कपूर का कहना अगर एक टाईमटेबल सेट कर दिया जाये तो माँ और बच्चों दोनों के लिए चीज़े बहुत आसान हो जाती हैं | यहाँ तक कि करिश्मा ने अपने बच्चों के खाने का, सोने का, घूमने का और खेलने का समय निश्चित किया हुआ हैं | वो ये भी कहती हैं कि मेरी कामवाली तक को सख्त हिदायत है कि वो अपना काम जितनी जल्दी ख़त्म कर सके उतना अच्छा | इससे उन्हें अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलता है|

 

2.गलतियों से सीखना

करिश्मा कपूर ,मानती हैं कि हम सब अपनी गलतियों से सीखते हैं तो जब आपका बच्चा कोई गलती करता है तो उसे डांटे या फटकारे नहीं बल्कि प्यार से उसका कारण पूछे और उसे समझाने की कोशिश करें | अगर आप गुस्से का सहारा लेंगे तो आपके बच्चे भी वही करेंगे |

 

3.गरम और नरम स्वभाव का तालमेल

जब तक करिश्मा अपने बच्चों के साथ घर पर हैं, तब तक उनके बच्चों को टीवी देखने की अनुमति नहीं हैं | वो कहती हैं मेड के साथ बच्चों को टीवी के सामने बिठाना और खुद फ़ोन पर लगे रहना बहुत आसान है पर उनके बच्चे जानते हैं कि ये सब नियम उनकी भलाई के लिए हैं और वो उनसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं |

 

4.ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है

हम कई बार अपने काम में इतने व्यस्त होते हैं | उस वक़्त अगर बच्चे कुछ मांगते हैं तो हम झूठ बोल देते हैं कि वो चीज़ है ही नहीं | मतलब हम रोजमराह में कितनी ही बार झूठ बोल देते हैं | जब बच्चे छोटीछोटी बात पर झूठ बोलने लगे तो वो कब आदत बन जाती है, पता भी नहीं चलता |बच्चे माँ बाप की परछाई होते हैं और वो वही करेंगे जैसा हम करेंगे | करिश्मा ने अपने बच्चों को बोला है कि झूठ बोलना मना हैं |

 

5.जमीन से जुड़े रहे

करिश्मा मानती हैं आप कितने ही बड़े इंसान क्यों ना बन जाये नम्रता कभी धोखा नहीं देती | घमंड अच्छेअच्छों को चूर चूर कर देता है तो सबसे प्यार और नेक भावनाओ से मिले | करिश्मा अपने बच्चों को बॉलीवुड की चकाचौंद से दूर रख कर एक नार्मल लाइफ देना चाहती हैं |

चित्र स्त्रोतyoutube, the indian express

Parul Sachdeva

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *