यह साल का सबसे शुभ समय है। नवरात्र का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। संपूर्ण देश में लोग इसको मनाने के लिए इसके सम्मान में उपवास रखते हैं | नौ दिन का लम्बा उपवास करते समय आपके लिए बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें|
इस नवरात्री में क्यों ना कुछ ऐसा करें की माता के आशीर्वाद के साथ-साथ आपको शारीरिक लाभ भी प्राप्त हो जाये। अगर आप अपने डाइट का ध्यान रखते हुए उपवास करते हैं तो यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मददगार साबित होगा।
नवरात्री के उपवास के दौरान हेल्दी बने रहने के लिए अपनाएं ये ख़ास टिप्स-
Table of Contents
स्नैक में आलू के चिप्स की जगह पनीर, गाजर और खीरे को काटकर योगर्ट के डिप के साथ खाएं।
पपीता, नाशपाती, सेब, तरबूज और अनार जैसे फलों से बना सलाद खाएं। यह आपको पुरे दिन तारो-ताज़ा और चुस्त रखते हैं।

फलों का जूस, नारियल पानी, सब्जियों का जूस, स्मूथी और शेक्स पियें। यह ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ आपके शरीर में पेय पदार्थ के लेवल को बरकरार रखता है।
साधारण नमक के जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें क्योंकि यह पाचन के लिए बहुत अच्छा है। सेंधा नमक भूख में सुधर लाता है और पेट में बन रहे एसिड को कम करता है।
फ़्राईड आलू के जगह उबले, सेंके और बेक किये हुए आलू खाएं।
इनमें ज्यादा मात्रा में कैलोरी पायी जाती है इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं।
न्युट्रीशियन एक्सपर्ट के द्वारा दी गयी 2 तरह की डाइट चार्ट- एक बिना नमक वाली और दूसरी दिन में एक बार अनाज खाने वाली।
| मील्स और उन्हें लेने का समय | बिना नमक वाली डाइट (यदि आप चाहें तो इनमें सेंधा नमक मिला सकते हैं) | दिन में एक बार अनाज खाने वाली डाइट |
| सुबह 7 am | एक ग्लास गुनगुना पानी+ 4 बादाम और 2 खजूर | 1 ग्लास गुनगुना पानी और निम्बू पानी + 1 चम्मच शहद |
| ब्रेकफास्ट 8:30 am | एक कप ग्रीन टी + राजगीरा थालीपीठ (कद्दूकस किया हुआ खीरा, निम्बू, मूंगफली का पाउडर/ मिलाएं) या साबूदाना थालीपीठ को एक कप दही के साथ खाएं। | 1 कटोरी फल (सेब + अमरुद/ नाशपाती + तरबूज) + 4 बादाम + 4 अखरोट |
| सुबह 11 am | एक कटोरी फल खाएं | छाछ- 1 ग्लास |
| लंच 1 pm | समा की खिचड़ी या सिंघाड़े के आटे की रोटी + एक कटोरी कद्दू/ लौकी/ खीरे का रायता या रोटी और 1 कप दूध/ दही/ कच्चे केले की सब्ज़ी। | कोई एक अनाज (चावल/ आटा/ समा की चावल/ राजगीरा/ दलिया) + फलों का रायता (सेब/ केला/ नाशपाती/ अनार/ खीरा/ अमरूद को दही के साथ) + 1 कटोरी सलाद |
| स्नैक 4:30 pm | एक कप मसाला वाली दूध (बादाम और केसर मिला हुआ) | 1 फल (सेब, नाशपाती या अमरुद) |
| शाम के 7 pm | भुनी हुई मूंगफली (नमक रहित) | 1 खीरा/ गाजर/ बीट/ उबला हुआ आलू/ शकरकंद |
| डिनर 8:30 pm | एक कटोरी सागो खीर | 1 कटोरी कद्दू का सूप |
| सोते वक़्त | 1 कप दूध (बिना चीनी के) |
नोट– ऊपर दी गयी डाइट चार्ट केवल रेफरेन्स के लिए है, किसी भी डाइट प्लान को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर कंसल्ट करें।
चित्र स्त्रोत:
thekitchn, Culinary Legacy, NDTV food, B4tea, timesofindia, Indiatimes
COMMENTS (0)