Home / Uncategorized / अपने कपड़ो के साथ मेल खाते चुने सही फुटवियर
आपने बहुत लोगो को कहते सुना होगा कि ये फुटवियर मेरे दिमाग में लग रहा है| बड़ी अजीब सी बात है लेकिन बहुत ही गहराई है इसमें| अगर आप इस बात से सहमत नहीं है तो सिर्फ एक दिन अनकम्फर्टबल फुटवियर पहन के देखे| सौं बातों की एक बात ये है कि आराम और फैशन में तालमेल होना बहुत जरूरी है| ये कोई रॉकेट साइंस नहीं बल्कि मूल बातों को ध्यान रखने से आप सही फुटवियर का चुनाव कर सकते है|
चलिए जानते है कैसे होने चाहिए आपके कपड़ो से मेल खाते फुटवियर –
Table of Contents
प्लाज़ो हो या शरारा, पेंसिल स्कर्ट हो या फॉर्मल ड्रेसेस, पंप शूज़ का जवाब नहीं| यही नहीं आपकी बेहतरीन साड़ी को भी एक परफेक्ट लुक देना पंप शूज़ का ही काम है|
पंप शू और स्टिलेटोज़ के बीच कंफ्यूज न हो क्योंकि इन दोनों में बहुत ही कम अंतर है| पंप ऊँची हील के जूते होते है जिनका मुँह आगे से बंद होता है बाकी सबको स्टिलेटोज़ कहा जाता है| अगर आप लहंगा या इंडो–वेस्टर्न पहनना चाहते है तो स्टिलेटोज़ आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देंगे|
अगर आपसे ऊँची हील के जूते नहीं पहने जाते और आप फ्लैट चप्पल पहन कर आपने लुक को ख़राब नहीं करना चाहती तो छोटी हील के सैंडल आपके लिए ही बने है| ऐसे फुटवियर ऑफिस में आप कुर्ती पहने या स्कर्ट–टॉप, दोनों के साथ मेल खाते है|
जितने खूबसूरत आपके कपड़े है उतनी ही खूबसूरत चप्पलें और फ्लिप -फ्लॉप मार्किट में आ गए है| भारतीय पोशाक जैसे चूड़ीदार सूट, कुर्ता-जीन्स, लॉन्ग स्कर्ट और कुर्ता कॉम्बो, इन सभी के साथ चप्पल या फ्लिप- फ्लॉप सबसे अच्छे लगते है| ये हम ही नहीं, फैशन गुरु भी मानते है! और हां, अगर चप्पलें पहनना आपको पसंद नहीं तो कई रंग-बिरंगे प्लेटफार्म फुटवियर आपकी मुश्किल को दूर कर सकते है|
रंग- बिरंगी, मोतियों से जड़ी जुत्तिया आपके अनारकली सूट, कुर्ती या सलवार सूट को एक अलग ही रूप दे सकती है| कई जानी-मानी हस्तियों ने हाल ही में अपने शादी के लहंगे और पार्टी गाउन के लिए इसी खूबसूरत फुटवियर को चुना था|
हम सब जानते है कि बैली का मुकाबला कोई फुटवियर नहीं कर सकता| इंडियन सूट हो और साथ में हो बैली, फिर देखो मज़ा| सबसे अच्छी बात ये है कि बैली हर एक पोशाक के साथ पहनी जा सकती है| और यही बात इसे सबसे अलग करती है|
इनसे ज्यादा आरामदायक और कुछ नहीं हो सकता| भला हो उसका जिसने रनिंग शूज को बनाया| निऑन और चटकीले रंग आजकल बहुत ही फैशन में है| हाईकिंग हो या रनिंग, कही घूमने जाना हो या व्यायाम करते हुए, यही है राइट चॉइस बेबी!
चित्र स्त्रोत: बार्गेन दुनिया पिनटेरेस्ट,ईबे,बोनान्जा, लोटस शूज, ब्रिंग होम स्टोरीज, अलीएक्सप्रेस.कॉम, टोम्स, अंडर आर्मर
COMMENTS (0)