Search

Home / Lifestyle / राजपाल यादव का जिम वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना माथा, लगाया कॉमेडी का छौंका

rajpal yadav fitness

राजपाल यादव का जिम वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना माथा, लगाया कॉमेडी का छौंका

Marketing Team | March 31, 2022

राजपाल यादव बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं। जो अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों के दिल में उतर जाते है। फिर वह चाहे कॉमेडी हो या इमोशनल सीन्स। राजपाल यादव दूरदर्शन के संस्कृत सीरियल समेत कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। आज कल सोशल मीडिया पर भी राजपाल यादव के फनी वीडियो काफी देखे जा रहे है।

rajpal yadav gym

 

लेकिन राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस नज़र आ रहे है। लेकिन अब ये राजपाल यादव है, तो एक्सरसाइज के दौरान भी कुछ कॉमेडी का छौंका लगना तो स्वाभाविक सी बात है। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट वीडियो में भी देखने को मिलता है।

 

हाल ही में राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पुलअप्स करते नज़र आ रहे है। वह वीडियो में कहते है कि गिनना मैं कितने करता हूं। वह एक पुलअप्स करने के बाद ही रुक जाते है। पीछे से आवाज़ आती है कि पूरा तो करो। इस पर राजपाल यादव कहते है कि सिर्फ एक ही सेट काफी है, और जोरदार ठहाका लगाने लगते है।

हालांकि इस तरह जिम में भी राजपाल यादव का फनी अंदाज को देखा जा सकता है। कई ऐसे फैन्स है जो उनका यह जोक काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा है, ‘इस मुस्कान को देखकर मुझे ढोल मूवी की याद आ गई। तो एक अन्य फैन ने लिखा है, एक से ही बॉडी बन जाएगी अपने मारू भाई की।

 

अगर आप भी राजपाल यादव के फैन है, तो आज से ही उनसे प्रेरित होकर अपना वर्कआउट शुरू कर दें। साथ ही ये आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे शेयर जरूर करें, और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *