Home / Kids Health / ऐसे 10 आहार जो करेंगे आपके बच्चे के दिमाग का विकास
कॉम्पटिशन के इस युग में सभी माता-पिता चाहते हैं की उनका बच्चा सबसे ज्यादा तेज और समझदार बने। बहुत से रिसर्च के बाद यह पता चला है कि ऐसे कुछ आहार हैं जो आपके बच्चे के दिमागी विकास को तेज करने में मददगार साबित होंगे।
Table of Contents
दूध और दूध से बने सारे उत्पादों में ज्यादा मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत लाभदायक है।
अंडे के पिले भाग में कोलिन पाया जाता है जो बच्चों के याददाश्त को तेज करता है और बढ़ते उम्र के बच्चों के लिए अंडा प्रोटीन का एक अच्छा श्रोत भी माना जाता है।
साबुत अनाज में ज्यादा मात्रा विटामिन बी पाया जाता है जो कि तंत्रिकाओं के लिए बहुत लाभदायक है। ये ग्लूकोस के रूप में बच्चों के मस्तिष्क के लिए ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
ओट्स में ज्यादा मात्रा में जिंक, विटामिन बी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत लाभदायक है। ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो बच्चों को अनावश्यक स्नैक खाने से रोकते हैं।
सैल्मन एक प्रकार की मछली है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर है। ये बच्चों के दिमागी विकास को तेज करता है और उनके सोचने कि क्षमत्ता को बढ़ाता है।
लाजवाब पीनट बटर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन इ से भरपूर होती है जो तंत्रिकाओं कि परत को बचाने में सहायक होती हैं।
सूखे मेवे और बीज फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन के साथ पैक किये होते हैं जो कि नर्वस सिस्टम के सही तरह से काम करने में और बच्चे के मूड को अच्छा करने में सहायक हैं।
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ज़रूरी है। कम पानी पिने से आलस और चिड़चिड़ापन बना रहता है और फिर बच्चे किसी चीज़ में दिमाग नहीं लगा पाते हैं।
स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे स्रोत हैं जो बच्चों के दिमाग को ऑक्सीकरक तनाव से छुटकारा दिलाते हैं।
हरी-भरी ताज़ा सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो मस्तिष्क के सेल्स को हेल्दी और मजबूत बनाती हैं।
ऊपर दिए गए खानों को अपने बच्चे के आहार में ज़रूर डालें और उनके दिमाग के विकास को तेज करें।
चित्र स्त्रोत: greenblender, taasir, thedailymeal, serious eats, medical news today, xplora box, once upon a chef, eatthismuch, salebhai, the health site
COMMENTS (1)