Search

Home / Home Remedies / 5 घरेलु नुस्खों से करें हेयर रिग्रोथ

5 घरेलु नुस्खों से करें हेयर रिग्रोथ

Team BetterButter | May 2, 2018

नारी के सौंदर्य का वर्णन करते समय उसे सिर के बालों से शुरू करके पैर के नाखून तक किया जाता है। लेकिन आधुनिक समय में तनाव और प्रदूषण के कारण इसी सौंदर्य की खान में गिरावट आ रही है। किसी न किसी कारण से सिर के बाल गिरने से आज की हर नारी परेशान है। तो आइये यहाँ बताए हुए सुझाव अपनाएँ और अपने सौंदर्य में फिर से चार चाँद लगाएँ:

1.हेयर मास्क:

जब बालों को दोबारा उगाना हो तो एक अच्छा हेयर मास्क इस काम में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक अंडे का सफ़ेद हिस्सा और एक बड़ा चम्मच शहद का लेकर उसे पूरे सिर पर 15 मिनट के लिए लगा लें। अगर आपके बाल नार्मल हैं तो इस मास्क में जैतून का तेल मिला लें। ओयली बालों के लिए इसमें कैस्टर ऑयल मिला सकतीं हैं। इस प्रकार हफ्ते में एक दिन इस मास्क का नियमित उपयोग तीन माह तक करने से सिर पर नए बाल आ सकते हैं।

 

2.प्याज का रस :

क्या आप जानतीं हैं की रसोई में राज करने वाला प्याज़ आपके गिरते बालों को फिर से उगाने का काम भी कर सकता है। इस उपाय के लिए आप प्याज को सीधे ही या उसका रस निकाल कर इस्तेमाल कर सकतीं हैं। अगर आप चाहें तो प्याज़ को दो टुकड़ों में काटकर, आधा हिस्सा उस जगह रगड़ें जहां से बाल उड़ रहे हैं। दूसरे उपाय के रूप में प्याज को घिसकर उसका रस निकाल लें और उसके रस को बाल उड़ने वाली जगह पर लगा लें। कुछ ही दिन इस्तेमाल करने से गिरते बालों के स्थान पर नए बाल आने लगेंगे।

 

3.नारियल तेल का उपयोग:

अगर आपके बाल किसी कारण से गिर रहे हों तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करके इस परेशानी को दूर कर सकतीं हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल को गुनगुना करके सिर पर नियमित रूप से मालिश नियमित रूप से नारियल तेल की मालिश आपके सिर पर बालों को फिर से उगाने में जादू जैसा काम करता है। इसके इलावा आप कभी कभी नारियल के तेल में कुछ आवश्यक आयल जैसे पेपरमिंट, कैमोमिल, पचौली, टी ट्री इत्यादि मिला कर भी मालिश कर सकते हैं।

 

4.विटामिन ई ऑयल :

विटामिन ई बालों के स्वास्थ्य के लिए रामबाण की तरह काम करता है। जब सिर पर गिरे बालों को दोबारा उगाना हो तो नियमित रूप से विटामिन ई ऑइल की सिर पर मालिश करें इससे न केवल बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा बल्कि बाल गिरने भी बंद हो जाएँगे। विटामिन इ आयल में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और ये बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

 

5.चावल का पानी

चावल के पानी में विटामिन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और ये बालों को पोषण देने के साथ-साथ घाना भी बनाते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आप किसी भी तरह के आधा कप चावल दो कप पानी में मिनट के लिए भिगो लें। अब चावल छान कर इस पानी से अपने बालों की जड़ों में हल्का हल्का मस्सगे करें और आधे घंटे में शैम्पू से धो लें। हफ्ते में दो दिन इस्तेमाल करने से कुछ हफ़्तों में आपको परिणाम नज़र आने लगेंगे।

इस प्रकार कहा जा सकता है की सही तरीके से बाल धोने, नियमित तेल मालिश और न्यूटरिशियस भोजन करने से बालों की हर प्रकार की समस्या को दूर किया जा सकता है।

 

Team BetterButter

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *