Home / Uncategorized / कंगना के आशियाने की एक झलक
कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर फिल्मी जगत में अपनी ये जगह बनाई है। जब कभी भी किसी बोल्ड अवतार की बात होती है तो कोई कंगना का नाम लेने से नहीं चूकता है।
आप सभी जानते होंगे की हाल ही में कंगना रनौत ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगलो लिया है। हम आपको बता दें की इस बंगलो की कीमत 20.7 करोड़ है। यह घर तीन मंजिला है जो कि 67000 वर्ग फ़ीट झेत्र में बनाया गया है। कंगना इस बंगलो को लेने के लिए पिछले 6 महीनों से प्रयास कर रही थी लेकिन व्यस्त होने कि वजह से उन्होंने सितम्बर 2017 में इसकी रजिस्ट्री करवाई।
कंगना के इस घर की डिजाइनिंग, इंटीरियर डिज़ाइनर ऋचा बहल ने की है। अन्य सभी स्टार्स की ही तरह कंगना ने भी अपने घर का सबसे पसंदीदा भाग अपने बैडरूम के लिए चुना। इस बंगलो का थीम भी कंगना ने अपने हिमाचल प्रदेश वाले घर के अनुसार ही रखा है।
कंगना रनौत का मुंबई हाउस इस तरह से सजाया गया है कि उसे देख हिमाचल की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का आभास हो जाता है। नीले, हरे, नारंगी जैसे रंगों के उपयोग के साथ घर के अंदरूनी हिस्सों में हरियाली कंगना के घर को पहाड़ों का स्पर्श देती है। इसके अलावा, घर में ड्राइंग रूम में एक छोटा मंदिर है।
आइये आपको कंगना रनौत के नए घर की कुछ झलकियों से वाकिफ कराते है-
Table of Contents
कंगना ने अपने लिविंग रूम को अद्भुत चीजों से सजाया है। इसे देखने से ऐसा मालूम होता है की हम किसी म्यूजीएम में आ गए है। जैसा की आप तस्वीरों में देख सकतें है कि उनके घर कि दीवारों पर तरह तरह के चित्र लगे हैं जो कि अद्भुत जान पड़ते हैं।
कंगना के डाइनिंग रूम में लगी चीजें उनके प्रकृति प्रेम को दर्शाती है। कुर्सियों पर लगे हुए कुशन हरियाली का प्रतीक जान पड़ते हैं। टेबल को फूलों से सजाया गया है और खिड़की से बाहर का वातावरण साफ़ दिखाई देता है।
कंगना ने अपने बैडरूम को एक साधारण मगर आलीशान लुक दिया है। उन्होंने इसमें ज्यादा सामान रखने के बजाये केवल एक बेड, एक काउच और कुछ किताबों को जगह दी है। उनके बेड रूम को देख कर ऐसा लगता है कि वो स्वभाव से बहुत शांति प्रिय है।
जैसा कि हम सब जानतें हैं कि कंगना को चित्रों और कलाकारी से बहुत लगाव है। उनके वर्क स्टेशन में हमें सभी प्रकार के चित्र मिलेंगे। उनके घर की इन तस्वीरों को देख कर हम यह भी अंदाज़ा लगा सकतें हैं कि कंगना एक कॉफ़ी लवर भी हैं।
अगर हम फैशन की बात करें तो कंगना किसी भी फैशन के साथ अपने आप को ढाल लेती हैं, ये बात हमें उनकी फिल्मों को देखकर तो बखूबी पता चलती है। उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूम को भी बेहद सुन्दर तरीके से सजा रखा है।
कंगना के घर की इन झलकियों से हमें ये पता चलता है कि वो उन्हें अद्भुत चीजों का बहुत शौक है और वो एक सुलझी हुई विचारों कि महिला है जिसने अपनी कला के दम पर फिल्मी जगत में अपनी एक पहचान बनाई है।
चित्र श्रोत: The Indian Express, The Hindu, rediff.com, Indian Women Blog, Google.
COMMENTS (0)