Home / Uncategorized / 5 झटपट और आसान मेकअप टिप्स
जैसा कि कहा जाता है, अगर कही बाहर जाना हो तो महिलाएं तैयार होने में बहुत समय लेती हैं । इसका एक मुख्य कारण है उनका मेकअप, जिसे करने में उन्हें बहुत समय लग जाता है। और अगर महिला काम काजी हो तो परिवार के चक्कर में वो खुद के ऊपर ज्यादा समय भी नहीं दे पाती हैं।
शादी विवाह हो या कोई ख़ास अवसर मेकअप महिला की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है लेकिन हर बार आप इसके लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर नहीं रह सकती हैं। इसीलिए जरुरी है कि आपको कुछ बेसिक मगर झटपट और आसान सा मेक उप आता हो जो आप बहुत ही काम समय में अपने घर में ही कर लें। तो आइये आज हम कुछ ऐसे ही मेकअप टिप्स की चर्चा करेंगे।
Table of Contents
अगर आपने गलती से अपने चेहरे के टोन से डार्क टोन का फाउंडेशन खरीद लिया है तो परेशांन न हो, उसे बहुत थोड़ी मात्रा में अपने चेहरे पर लगाए और धीरे धीरे अच्छी तरह मिक्स कर लें। ऐसा करने से फाउंडेशन आपके स्किन टोन से अच्छे से मिक्स हो जायेगा।
इसके लिए पहले आप नार्मल जो लिपस्टिक आपके पास है उसे अपने होठों पर लगा लें, अब इस पर एक टिश्यू लगा दे और टिश्यू के ऊपर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। हल्के हाथों से टैप करें और फिर टिश्यू को हटा दें। ऐसा करने से लिपस्टिक मैट लुक देगा साथ ही लम्बे समय तक टिकी भी रहेगी।
अगर आपकी आँखें छोटी है और आप उसे बड़ा दिखाना चाहतें है तो मस्कारा का उपयोग आईलाइनर के साथ कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए मस्कारा को ऊपर की तरफ न खींच कर सामने की तरफ खीचें। ऐसा करने से आँखों की पलकें घनी नज़र आती है और आँखे बड़ी लगती है।
अगर आप मस्कारा का इस्तेमाल करते समय थोड़ा बेबी पाउडर रूई की सहायता से पलकों पर लगते हैं तो पलकें घनी नज़र आती है।
आजकल प्लंपर होठों का प्रचलन है, ऐसे में अगर आपके होठ पतले से है तो आप भी उसे प्लंपर लुक देना जरूर चाहते होंगे। ऐसा करने के लिए आप अपने ग्लॉस में थोड़ा सा पेपरमिंट आयल मिला लें और फिर इसे अपने होठों पर लगाए।
ऊपर बताये हुए तरीकों को इस्तेमाल न ही आपकी समय को बचता है बल्कि आपको बनता है हर पार्टी की शान। अगर आपकी पास भी ऐसे ही कोई आसान से मेकअप टिप्स है तो हमारे साथ शेयर करें।
चित्र श्रोत: bustle, khoobsurati, avoskinbeauty, self.com, youtube.
COMMENTS (0)