Home / Uncategorized / 5 संकेत जो बताते हैं की आपकी सास आपकी बेस्ट फ्रेंड है
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि आपकी सास भी आपकी एक अच्छी दोस्त हो सकती है| क्योंकि उन्होंने ही आपके पार्टनर को पाला और बड़ा किया है| हर सास ये चाहती है कि उसके बच्चे हर हाल में खुश रहें, और जब आप इनमे से किसी से शादी करते हैं तो आप खुद ब खुद अपनी सास की खुशियों का एक जरुरी हिस्सा बन जाती हैं|
अगर इन 5 संकेतो में से कोई भी 2-3 आपसे मेल खाता है तो आपकी सास आपकी अच्छी दोस्त है-
Table of Contents
आमतौर पर सासों को बुरा माना जाता है| कितने ही गाने सासो की चुटकी लेते हुए आधारित हैं| पर ये धारणा बना लेना बिलकुल ही गलत है की आपकी सास आपकी सच्ची साथी नहीं हो सकती| बहुत से ऐसे उदहारण हैं जहाँ सास माँ से कई अच्छी साबित हुई है| अगर आप भी अपनी सास से बिना कुछ सोचे अपने दिल की बात कर सकते हैं तो ये सबसे बड़ा संकेत है|

कोई भी रिश्ता एक तरफ़ा नहीं होता| अगर आपकी सास आप और आपके पार्टनर में से आपका पक्ष लेती है तो इससे ज्यादा अच्छी बात नहीं हो सकती| इसका मतलब वो आपको एहमियत देती है| और आपका भी कर्त्तव्य बनता है की आप उनकी उम्मींद पर खरी उतरें|

माँ-बेटी, बहिन-भाई, और बहिन-बहिन में अपनी चीज़े शेयर करना बहुत नार्मल है| आप एक बार नहीं सोचते कि मैं अपनी चीज़े क्यों दू लेकिन जब आपकी सास आपको खुद अपनी चीज़े दे या आपमें और घर की बेटी में कोई फर्क न समझे तो मान लीजिये आपके अच्छे दोस्त की तलाश ख़त्म| और जहा तक शॉपिंग की बात है तो शॉपिंग करना किसको पसंद नहीं और अगर शॉपिंग पार्टनर मिल जाये तो आधी प्रॉब्लम दूर हो जाती है| अगर आपकी सास को भी शॉपिंग करना या आपका साथ देना अच्छा लगता है तो बेस्ट फ्रेंड की क्या जरुरत|

हर एक इंसान तारीफ़ सुनना तो चाहता है लेकिन करने में कई बार लफ्ज़ो की कमी पड़ जाती है| अगर आपकी सास आपकी तारीफ करने से नहीं कतराती चाहे कितनी भी छोटी बात क्यों न हो तो दोस्तों आपसे ख़ुशनसीब कोई नहीं!

सलाह हर कोई दे सकता है लेकिन सही और अच्छी सलाह वही दे सकता है जो आपके घर के हालात के बारे में जानता है| अगर आपको कोई प्रॉब्लम हो और सबसे पहले आप अपनी सास के पास जाते हैं तो उससे अच्छा सलाहकार और कोई नहीं |
चित्र स्त्रोत: huffington post, foto iris, video blocks, sixty and me, crosswalk, punjab kesari
COMMENTS (0)