Home / Home Remedies / चेहरे से बाल हटाने के 5 आसान तरीके
क्या आपके चेहरे के बाल दूर से दिखाई देते हैं?
क्या आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं?
अफ़सोस की आप मर्दों की तरह चेहरे पर शेव नहीं कर सकतीं पर आप चेहरे पर इन्हे बर्दाश्त भी नहीं कर सकतीं!
आखिर इसका उपाय क्या है?
अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरीके अपनाती हैं, कोई थ्रेडिंग करवाता है, कोई वैक्सिंग तो कुछ औरतें उन्हें एक प्लकर से निकलती हैं।
Table of Contents

इस्तेमाल करने का तरीका –
एक अंडे में एक चमच चीनी और आधा चमच कोर्न्फ्लौर मिला लीजिये और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लीजिये। 15-20 मिनट बाद इस मास्क को अपने चेहरे से हटा दीजिये। इस मास्क को आप हफ्ते में 3-4 बार लगा सकतीं हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका –
एक कच्चा पपीता लीजिये, उसे छील कर छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिये और उसे पीस कर एक पेस्ट बना लीजिये। अब इसमें एक बड़ा चमच हल्दी मिला लीजिये। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लीजिये और बीस मिनट बाद धो दीजिये।
इस्तेमाल करने का तरीका –
इस आयुर्वेदिक नुस्खे के लिए थोड़ी सी पीली दाल को रात को भिगो दीजिये और सुबह इस दाल को पीस लीजिये और तीन आलू कदूकस करके उनका रस निकाल लीजिये और उन दोनों को मिला दीजिये। इस मिश्रण में एक चमच शहद और चार चमच नीम्बू का रस मिला दीजिये। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लीजिये और बीस मिनट बाद धो दीजिये। जब वो पूरी तरह सूख जाये तो अपनी उँगलियों से उसे उतार दीजिये।
इस्तेमाल करने का तरीका –
चेहरे के अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्ते लीजिये। अब एक प्याज को आधा काट कर उसके बीच की पतली परतें उतार लीजिये। अब इन दोनों को पीस लीजिये और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा दीजिये। इसे अपने चेहरे पर बीस मिनट तक लगा कर रखिये। गुनगुने पानी से धो दीजिये। ये पेस्ट हफ्ते में 2 बार लगाइये और चेहरे के अनचाहे बालों से एक महीने में छुटकारा पाइये।
ध्यान दीजिये: अगर आपकी त्वचा जलने लगे तो इस पेस्ट को उसी वक़्त निकाल दीजिये।
इस्तेमाल करने का तरीका –
आधा चमच ओटमील एक केले के साथ मिला दें और इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर लगा लें। जब वह सूख जाये तो गुनगुने पानी से निकाल दें और बालों की जड़ की उलटी दिशा में उतारें।
इन आसान घरेलु नुस्खों से आप आसानी से अपने चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
चित्र स्त्रोत: beautyhealthtips, pretty plain janes, deliciously ella, diy health remedy, sos chefs, glowpink, healthyleo, freesampleaustralia
COMMENTS (0)