Search

Home / Uncategorized / सोनम कपूर की शादी की खूबसूरत ड्रेसेस की एक झलक

_256_ Sonam Kapoor wedding (1)

सोनम कपूर की शादी की खूबसूरत ड्रेसेस की एक झलक

Riya Aggarwal | May 18, 2018

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद, सोनम कपूर की शादी की बारी थी।सोनम कपूर ने दिल्ली के आनंद आहूजा से 8 मई को शादी की थी। सोनम की शादी काफी चर्चित शादी थी।ऐसा इसलिए था क्योंकी विरूष्का के दिसंबर की शादी के बाद, सोनम की शादी बॉलीवुड की अगली आलीशान शादी थी।

पुरे कपूर खानदान ने सोनम की शादी बहुत ज़ोर और शोर से मनाई थी।बॉलीवुड के कई कलाकार इस शादी में नज़र आये।किंग खान से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड के कई सितारों ने इस शादी में चार चाँद लगाए।

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन  मानी जाती है और सब देखना चाहते थे की सोनम अपनी शादी पे क्या-क्या पहनेंगी-

1. मेहँदी

अपनी मेहँदी पर, सोनम कपूर ने अनुराधा वकील द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा पहना था।इनके इस लेहेंगा में एक ऑफ-वाइट रंग का कुरता था और एक लाइलैक रंग का शरारा था।इसके साथ एक बेबी पिंक रंग की सुन्दर चुन्नी भी थी। इस पुरे लहंगे पर सुनहरे गोटे का काम था।

ये परंपरागत और पेस्टल रंग का लेहेंगा मेहँदी जैसे छोटे समारोह के लिए उत्तम था।ये लहंगा आरामदायक भी था क्योंकी दुल्हन को कई घंटों तक बैठना पड़ता है अपनी शादी की मेहँदी के लिए।

 

2)संगीत

अपने संगीत समारोह के लिए, सोनम ने एक बेहद खूबसूरत सफ़ेद और सुन्हेरा लेहेंगा पहना था।उनका यह लेहेंगा प्रसिद्ध डिज़ाइनर जोड़ी अबु जानी-संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था।लहंगे की चोली में सुनहरे रंग का बहुत जटिल और बारीक काम किया गया था।लहंगे के सेल्फ-प्रिंटेड दुपट्टा की सीमाओं पर गोटे का काम करा गया था। सूत्र के अनुसार, सोनम के इस लहंगे को बनाने के लिए 18 महीने लगे थे! इस लहंगे की एक और दिलचस्प बात यह है की अगर आप लहंगे को ध्यान से देखेंगे, तो आपको दिखेगा की लहंगे की हर प्लीट पर पेस्टल रंग है और उन पर अति सुन्दर ज़रदोज़ी और चिकनकारी का काम है।लहंगे की हर प्लीट पर भी अलग-अलग तरह का काम किया गया है।

 

3) शादी

अपनी आनंद कर्ज शादी के लिए सोनम ने परंपरागत लाल और सुन्हेरे रंग के लेहेंगा पहना था।यह लेहेंगा अनुराधा वकील द्वारा डिज़ाइन किया हुआ था।अनुराधा वकील अपने विंटेज डिज़ाइन के लिए जानी जाती है।सोनम के लेहेंगा पर वकील के विंटेज डिज़ाइन बहुत सुन्दर तरह से दिखाए गए थे।

आनंद कारज समारोह के बाद, सोनम ने एक खूबसूरत अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा पहना था। चूड़े और सिन्दूर के साथ, सोनम एक सर्वोत्कृष्ट पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही थी इस बेबी पिंक लहंगे में।

 

4) रिसेप्शन

सुबह के शादी समारोह के बाद, नयी दुल्हन सोनम ने मुंबई के लीला होटल में एक रेसप्शन समारोह मनाया था।इस समारोह में सोनम ने एक बार फिर डिज़ाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा पहना था।कुछ देर बाद, सोनम ने एक चिकनकारी कफ्तान पहना था सो अबु जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था।

सूत्र: Vogue India, The Tribune, Instagram account of Abu Jani-Sandeep Khosla.

Riya Aggarwal

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *