Home / News Stories / Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
पूरे हिंदुस्तान में डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patient) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुगर के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का ध्यान रखने की बहुत जरूरत होती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है। जो कई दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। मधुमेह हमारी बॉडी में इंसुलिन लेवल (Insulin Levels) को प्रभावित करती है। ऐसे में मरीजों को दवाओं के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान रखना पड़ता है।
ऐसे में लोगों को हेल्दी ब्लड शुगर लेवल (Healthy Blood Sugar Level) को मेंटेन रखने के लिए अपने भोजन को बैलेंस करना आना चाहिए। लेकिन कई लोग अच्छी सेहत पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन अधिक करते है और कुछ मेवे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। तो आइए जानते है इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में।
शुगर के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स में किशमिश (Raisin) खाने से बिल्कुल परहेज ही करना सही रहेगा। क्योंकि किशमिश मीठी होती है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को किशमिश से परहेज करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स फ्रेश फ्रूट्स का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। साथ ही अंगूर और किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा में काफी अंतर भी होता है। इसलिए किशमिश को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर ही कर दें ताकि शुगर लेवल हमेशा के लिए कंट्रोल में रहे।
विशेषज्ञों की माने तो खजूर (Date Palm) या फिर छुआरा में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज खजूर या छुहारे का सेवन ना ही करें तो बेहतर रहेगा। वरना इसके सेवन से परिणाम घातक हो सकते है।
प्रिय पाठकों अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है और आप रोजाना किशमिश, खजूर और छुहारा का सेवन कर रहे है, तो अभी से ही सावधान हो जाएं। क्योंकि ये तीनों ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है। इसलिए इसका सेवन बिल्कुल ना करें। साथ ही ये लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस गलत आदतों को सुधर सके और अपनी कीमती राय हमारे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
जरूर पढ़े:
Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)