अक्सर हम देखते है कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में कई लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि गर्मी में ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी को कितना नुकसान होता है। यदि आप भी इस गर्मी में ठंडा पानी पी रहे है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि ऐसा करने से आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
इस भयंकर गर्मी में ज्यादातर लोग इसलिए ठंडा पानी पीते है ताकि उनका प्यास बुझ जाएं। ऐसे में ये पानी उस समय तो आपको ठंडा लगता है, लेकिन आपके शरीर को बहुत ही प्रभावित करता है। साथ ही आपके दिल और दिमाग पर भी इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है, तो आइए जानते है कि इस गर्मी में ठंडे पानी के नुकसान आपको कैसे पहुंचा सकता है।
Table of Contents
इस कोरोना काल में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में ठंडे पानी पीने से इसके कमजोर होने की संभावना ज्यादा होती है। हमेशा कोशिश करें कि आप नॉर्मल ही पानी पिएं, ताकि आपको किसी भी प्रकार की बीमारियां नहीं घेर सकें।
यदि आप लगातार ठंडा पी रहे है हैं, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो भोजन बॉडी से गुजरते समय सख्त हो जाता है और आंतें भी सिकुड़ जाती हैं, जो कब्ज के प्रमुख कारणों में से एक है। एक रिसर्च से पता चला है कि कमरे के तापमान पर पीने का पानी पाचन प्रक्रिया में मदद करता है।
गर्मी में ठंडा पानी पीने से आपके हार्ट रेट पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है, तो हमेशा कोशिश करें कि आप नॉर्मल पानी ही पिएं। क्योंकि इससे आपके हार्ट रेट कम हो जाता है। ऐसे में हार्ट का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही ठंडे पानी से दिमाग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
हमेशा ठंडा पानी पीने से आपको लगता होगा कि बॉडी से गर्मी दूर हो रही है, लेकिन आपको बता दें कि इससे आपके पाचन तंत्र पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप किसी भी चीज को आसानी से पचाने में असमर्थ हो जाते है। इसलिए कभी भी एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि जैसे ही आप ठंडा पानी पीते हैं तो आपको अच्छा लगता है, लेकिन इससे आपके दिमाग पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है। किसी किसी को तो सिर में कुछ देर बात दर्द भी होने लगता है। इसके अलावा ठंडे पानी से गला भी खराब हो जाता है।
इस गर्मी में अगर आप भी ठंडा पानी प्यास बुझाने के लिए पी रहे है, तो आज से ही सावधान हो जाएं। क्योंकि ये ठंडा पानी कई बीमारियों को निमंत्रण देता है। साथ ही इसके कई दुष्परिणाम भी है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी ठंडे पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
ताम्बे के बर्तन से पानी पीने के फायदे
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Coconut Water Benefits: नारियल पानी के 7 फायदे जो आपको बनाएंगे स्वस्थ और सुंदर
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)