प्रकृति ने अपना करिश्मा दिखाते हुए हमें अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरह के उपयोगी खाद्य पदार्थ प्रदान किए हैं। नारियल पानी के फायदे (Nariyal pani ke fayde) देखते हुए कहा जा सकता है कि, उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों और समुंद्र के आस-पास के इलाकों में मिलने वाला नारियल एक ऐसी ही उपयोगी चीज़ है। चाहे हम समुंद्र के पास रहते हों या उससे दूर किसी रेगिस्तानी या पहाड़ी इलाके में, नारियल का महत्व हम नकार नहीं सकते।
नारियल का उपयोग तेल बनाने, नारियल की चटनी बनाने, विभिन्न व्यंजन और मिठाइयां बनाने तथा पूजा-पाठ व शगुन के अन्य कार्यों में किया जाता है। नारियल पानी के फायदे (Coconut water benefits in Hindi) इतने हैं कि बीमार होने पर अथवा सामान्य दिनों में भी नारियल पानी का सेवन लाभदायक माना जाता है।
नारियल पानी एक सामान्य पेय पदार्थ के अलावा कई बीमारियों के विरुद्ध एक औषधि के रूप में भी बेहतरीन कार्य करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि नारियल पानी पीने से क्या होता है (Nariyal pani peene se kya hota hai) और क्यों है नारियल इतना महत्वपूर्ण, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे नारियल पानी पीने के सभी स्वास्थ्य लाभ। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
जैसा कि नाम से ही साफ हो जाता है कि नारियल पानी मुख्य रूप से केवल पानी होता है। नारियल पानी स्वाद में हल्का मीठा व नमकीन होता है, जो कि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी लाभदायक भी होता है। नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में विभिन्न तरह के विटामिन, मिनरल्स, एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट तत्व व इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होते हैं, जो हमारी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकते हैं तथा हमें लंबे समय तक सेहतमंद बनाये रखने में मददगार हो सकते हैं। नारियल पानी में फैट व कैलोरी बहुत कम मात्रा में मिलते हैं, इसलिए इसके नियमित सेवन के कोई नुकसान भी नही होते। आइये जानते हैं नारियल पानी के कुछ प्रमुख फायदे (Advantages of Coconut Water)।
लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है। नारियल पानी में विभिन्न तरह के एंटी-ओकिसडेंट्स मौजूद होते हैं जो लिवर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। नारियल पानी में पाया जाने वाला एमिनो एसिड एलानीन, शर्करा को ऊर्जा में परिवर्तित कर लिवर को लाभ पहुंचाता है। पीलिया रोग होने पर लीवर कमजोर होने लगता है, इसलिए पीलिया में नारियल पानी के फायदे भी काफी सारे होते हैं।
हमारे बाल हमारी सुंदरता का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और नारियल पानी हमारे बालों को सुंदर और मजबूत बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन K व आयरन मौजूद होता है, और दोनों ही तत्व बालों को चमकदार व मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं।
नारियल का तेल लगाने से तो बालों को मजबूती मिलती ही है, पर यदि नियमित रूप से बालों में नारियल पानी की मालिश की जाए तो बालों की जड़ों तक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इससे बाल झड़ना कम हो जाते हैं। यदि आपके बाल अधिक उलझे और चिपचिपे रहते हैं, तो नारियल के तेल के स्थान पर बालों में नारियल पानी की मालिश लाभदायक रहेगी। इससे बालों में नमी की पूर्ति भी होगी। नारियल के पानी में विभिन्न पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो सिर की त्वचा को साफ कर डेंड्रफ से मुक्ति दिलाते हैं।
प्रेग्नेंसी में किसी भी महिला को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, और इस दौरान अपने आहार में नियमित रूप से नारियल पानी को शामिल करके पोषण प्राप्त किया जा सकता है। नारियल पानी प्राकृतिक रूप से महिला व बच्चे के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति कर देता है व इसके कोई नुकसान भी नहीं होते।
नारियल पानी के नियमित सेवन से गर्भावस्था के दौरान जी मिचलाने, कब्ज, थकान व कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी के सीमित मात्रा में सेवन से शरीर में पानी व रक्त की उचित मात्रा भी बनी रहती है तथा रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
मधुमेह से पीड़ित कई व्यक्तियों के मन में ये संदेह रहता है कि क्या हम मधुमेह में नारियल पानी पी सकते हैं, तो आपको बता दें कि मधुमेह होने पर सीमित मात्रा में नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है, और इसके अनेकों फायदे भी होते हैं।
नारियल पानी में फाइबर और एमिनो एसिड मौजूद होते हैं और शरीर में इनकी आपूर्ति रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करती है। कई शोधों के अनुसार मधुमेह के दौरान नारियल पानी का सेवन वजन को भी नही बढ़ने देता और रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित कर शरीर में रक्त संचरण सुचारु रूप से बनाये रखता है।
नारियल पानी पौष्टिक होने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों में औषधि का काम भी करता है। डेंगू व चिकुनगुनिया जैसे गंभीर रोग, जिनमें रक्त में से प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं और इस कारण तेज़ी से कमजोरी आती है, ऐसे रोगों में सामान्य पानी की जगह नारियल पानी का सेवन सर्वश्रेष्ठ होता है।
डेंगू से पीड़ित होने पर नारियल पानी में मौजूद, विभिन्न पौष्टिक खनिज तत्व शरीर में पोषण की आपूर्ति करते हैं, तथा नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट शरीर में जल का उचित स्तर भी बनाये रखते हैं, जिससे पानी और ऊर्जा की कमी नही होती। डेंगू, डायरिया, अथवा चिकुनगुनिया जैसी समस्याओं में दिन में तीन से चार बार नारियल पानी का सेवन करें।
नारियल पानी के नियमित सेवन का लाभ हमारी त्वचा को भी मिलता है और प्रतिदिन नारियल पानी पीने से लंबे समय तक जवान रहा जा सकता है। दरअसल, नारियल पानी में साइटोकाइनिन्स नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक जवां बनाये रखने में सहायक होता है।
नारियल पानी पीने से त्वचा में नमी की आपूर्ति होती है और त्वचा कोमल व चिकनी बनी रहती है। नारियल पानी से त्वचा को लाभान्वित करने के लिए नारियल पानी के सेवन के अलावा, नारियल पानी और चंदन का पेस्ट त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद सादा पानी से धो लें। त्वचा पहले से अधिक कोमल और चमकदार हो जाएगी।
हमें रोगमुक्त व मज़बूत बनाने के अलावा नारियल पानी फिट रहने में भी मददगार होता है। अपनी फ़िटनेस को लेकर सज़ग रहने वाले लोग नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करते हैं। नारियल पानी में कैलोरीज काफी कम होती है और इसे पचाना आसान होता है।
नारियल पानी में मौजूद बायोएक्टिव एंजाइम हमारे शरीर चयापचय को बढ़ाकर शरीर में पहले से मौजूद वसा को कम करने में भी सहायक होते हैं। नारियल पानी के नियमति सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलने लगते हैं और वजन कम हो जाता है। नारियल पानी के सेवन से अनावश्यक भूख में भी कमी आती है।
उपरोक्त लाभों के अतिरिक्त नारियल पानी के फायदे रक्तचाप नियंत्रित करने में, डिहाइड्रेशन से बचने में, ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने, सिरदर्द से छुटकारा पाने व गुर्दे के रोगों को कम करने में भी होते हैं।
यूं तो नारियल पानी का सेवन कभी भी किया जा सकता है, पर नारियल पानी के सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए सुबह-सुबह नारियल पानी का सेवन किया जाना चाहिए। खाली पेट नारियल पानी के फायदे सबसे अधिक होते हैं तथा इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। ये बात भी ध्यान देने योग्य है कि मलाईदार नारियल का पानी पीना सर्वाधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि नारियल मलाई के फायदे भी ढेर सारे होते हैं। नारियल मलाई में नारियल पानी की तरह ही विभिन्न विटामिन व खनिज मौजूद होते हैं जो हमारा स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं तथा सौंदर्य निखारते हैं।
नारियल पानी सब जगह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो हमारा स्वास्थ्य व सौंदर्य बेहतर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हमनें आप से नारियल पानी के फायदे (Coconut water benefits in hindi) साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद
Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा
Summer Hair Care Tips: गर्मी में कमज़ोर बाल होने पर इन 7 टिप्स को अपनाकर पाएं हेल्दी हेयर
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)