Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / करीना कपूर की डाईटीशियन रुजुता दिवेकर से जानिए 9 बेहतरीन साबूदाने के फायदे!

करीना कपूर की डाईटीशियन रुजुता दिवेकर से जानिए 9 बेहतरीन साबूदाने के फायदे!

Parul Sachdeva | जून 12, 2018

रुजुता दिवेकर करीना कपूर की डाईटीशियन होने के साथ-साथ देश की जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं। उनका मानना है कि हमारे आस-पास आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थ आर्टीफ़िशियल हेल्थ प्रोडक्ट्स से काफ़ी बेहतर हैं। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है साबूदाना। साबूदाने के फायदे देखते हुए रुजुता अपने दैनिक आहार में सभी को साबूदाने का सेवन करने की सलाह देती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि क्यों इतना महत्वपूर्ण है साबूदाना, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं रुजुता द्वारा बताए गए साबूदाना खाने के फायदे।

साबूदाना क्या है?

साबूदाना कसावा नामक पौधे में पाया जाने वाला स्टार्च होता है। भारत में इस पौधे को सागू कहा जाता है। सागू की जड़ इसका उपयोगी हिस्सा होती है जो कि वज़न में एक से दो किलो और रंग में भूरी होती है। इस जड़ का गूदा सफेद रंग का होता है तथा कार्बोहाइड्रेट समेत आयरन, पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थों और विभिन्न विटामिनों जैसे बी-12 कॉम्प्लेक्स और विटामिन के से भरपूर होता है। साबुदाने का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। भारत में साबूदाने की खीर, साबूदाने के पापड़ व साबूदाने की खिचड़ी इत्यादि, साबूदाने से तैयार होने वाले प्रमुख व्यंजन हैं। भारत साबूदाने का सेवन मुख्य रूप से व्रत के दौरान फलाहारी भोजन में किया जाता है। आइये जानते हैं साबूदाने के फायदे-:

साबूदाने के फायदे

1. पाचन तंत्र में साबूदाना खाने के फायदे

ऐसे समय में जब कई लोग खान-पान की अनियमितता के चलते परेशान रहते हैं और पाचन तंत्र की तकलीफों का सामना करते हैं, ऐसे में साबूदाने का सेवन लाभ पहुँचा सकता है। दरअसल साबूदाना डाइटरी फ़ाइबर से भरपूर होता है और शरीर में भोजन के पाचन को आसान बनाता है। इससे कब्ज़, आँतों का दर्द, सूजन व अन्य पाचन संबंधी तकलीफें कम हो जाती हैं। साबूदाना शरीर में से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाकर वज़न घटाने में भी सहायक होता है।

2. हड्डियों को मजबूत बनाता है साबूदाना

साबूदाने का सेवन विशेषज्ञों के अनुसार हड्डियों को मजबूत बनाने में भी लाभदायक होता है। दरअसल साबूदाना विटामिन के, आयरन व कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है जो कि शरीर में बढ़ती उम्र में भी अस्थि घनत्व बनाये रखते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस इत्यादि समस्याएं नही होती और हड्डियों का लचीलापन बरकरार रहता है।

3. ऊर्जा बढ़ाने में साबूदाने के फायदे

कुछ लोग काम करते समय जल्दी थक जाते हैं या फिर अपनी पूरी क्षमता से काम नही कर पाते। ऐसे में साबूदाने का सेवन आपको अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ काम करने में मददगार होगा। साबूदाने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट व सरल शर्करा मौजूद होती है जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में कारगर मानी जाती है। उक्त तत्वों से शरीर में जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल भी समाप्त हो जाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा अधिक महसूस होती है व वजन नियंत्रित रहता है।

4. रक्त संचरण में साबूदाने के फायदे

साबूदाना खाना शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने व रक्त संचरण नियमित करने में भी कारगर होता है। दरअसल साबूदाने में आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जिसकी आपूर्ति शरीर में होने से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेज़ गति से होता है। ऐसे में अगर आप रक्त की कमी से सम्बंधित समस्याओं अथवा एनीमिया से परेशान हैं तो अपने आहार में साबूदाना अवश्य शामिल करें।

5. प्रोटीन का अच्छा स्रोत है साबूदाना

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए आवश्यक सबसे प्रमुख तत्वों में से एक है। माँसाहार में तो प्रोटीन आसानी से मिल जाता है, पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के विकल्प बहुत सीमित हैं। साबूदाना प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में से एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। साबूदाने के सेवन से हमारे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त होता है जिससे हमारा सम्पूर्ण विकास बेहतर तरीके से हो पाता है।

6. मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है साबूदाना

साबूदाना खाना सिर्फ हमारे शरीर को ही मजबूत नही बनाता, बल्कि साबूदाने का सेवन हमारे मस्तिष्क को भी मजबूत रखता है। साबूदाने में मौजूद विटामिन के हमारी न्यूरल गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखता है जिससे दिमागी रोग होने की संभावना कम हो जाती है। साबूदाना खाने से हमारे मस्तिष्क के ऊतक टूटते नही और भविष्य में अल्ज़ाइमर होने का खतरा कम हो जाता है।

7. उच्च रक्तचाप में साबूदाने के फायदे

विभिन्न खनिज पदार्थों के साथ-साथ साबूदाना पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है, और इस तरह यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है। पोटैशियम की आपूर्ति शरीर में होने से हमारी धमनियों पर रक्त प्रवाहित करते समय अधिक दबाव नही पड़ता। इससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। पोटैशियम हमारे शरीर में रक्त को सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने का काम भी करता है। अतः अगर आपको रक्त संबंधी समस्याएं हैं तो साबूदाना अवश्य खाएं।

8. वज़न बढ़ाने के लिए साबूदाने के फायदे

साबूदाने का सेवन वज़न बढ़ाने के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। एक ऐसे समय में जहाँ कई लोग अपना वज़न कम करने के रास्ते तलाशते रहते हैं, ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वज़न कम होने से परेशान रहते हैं। साबूदाना खाना ऐसे लोगों के लिए वज़न बढ़ाने का अच्छा तरीका हो सकता है। दरअसल साबूदाने में वसारहित कैलोरी और कार्बोहाईड्रेट्स मौजूद होते हैं और शरीर में जिनकी आपूर्ति वज़न बढ़ाने में कारगर हो सकती है। ख़ासतौर पर वे लोग जो किसी बीमारी से उबर रहे हों अथवा जिन्होंने कोई बड़ा ऑपरेशन करवाया हो, वे लोग साबूदाने का लाभ ज़रूर लें।

9. प्रेगनेंसी में साबूदाना खाने के फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार साबूदाने का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करना लाभदायक रहता है। साबूदाने में विटामिन बी-12 कॉम्प्लेक्स मौजूद होता है जो कि फोलिक एसिड से युक्त होता है और नयूरल ट्यूब दोषों की समस्या को कम कर देता है। साबूदाना विभिन्न पौष्टिक गुणों से परिपूर्ण होता है, और गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन माँ व बच्चे दोनों के लिए कारगर माना जाता है।

साबूदाना के नुकसान

यूँ तो साबूदाना गुणों की खान है पर जैसे अति हर चीज़ की बुरी होती है, उसी तरह साबूदाने का अधिक सेवन भी समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार हमेशा अच्छी तरह पका हुआ साबूदाना ही खाना चाहिए, अन्यथा यह ज़हरीला भी हो सकता है। विज्ञान के अनुसार कसावा साइनाइड उत्पन्न करता है, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। साथ ही ध्यान देने योग्य बात ये भी है कि साबूदाने में बहुत अधिक कैलोरीज़ होती हैं, ऐसे में अगर आप वज़न कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो साबूदाना कम से कम खाएं।

साबूदाना अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो पोषण प्राप्त करने का बेहतरीन स्रोत साबित होगा। इस आर्टिकल में हमने आपसे साबूदाने के फायदे साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Parul Sachdeva

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *