Search

Home / hindi recipe / Achari Paneer Pulao Recipe: लंच-डिनर को स्पेशल बनाने के लिए ट्राई करें अचारी पनीर पुलाव, हर कोई करेगा तारीफ

Achari Paneer Pulao Recipe

Achari Paneer Pulao Recipe: लंच-डिनर को स्पेशल बनाने के लिए ट्राई करें अचारी पनीर पुलाव, हर कोई करेगा तारीफ

Marketing Team | सितम्बर 15, 2023

लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए अचारी पनीर पुलाव एक बेहतरीन रेसिपी है। स्वाद से भरपूर अचारी पनीर पुलाव को बच्चे भी काफी चाव ले लेकर खाते हैं। किसी खास मौके पर खाने को स्पेशल बनाने के लिए अचारी पनीर पुलाव को बनाकर सर्व किया जा सकता है।

 

Achari Paneer Pulao Recipes

 

घर में अचानक कोई मेहमान आ जाएं और उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना हो तो ऐसी स्थिति में भी अचारी पनीर एक परफेक्ट फूड रेसिपी हो सकती है। आप अगर अचारी पनीर को खाना पसंद करते हैं तो बेहद आसानी से इस घर पर ही तैयार कर सकते हैं। साथ ही अचारी पनीर पुलाव को बनाने के लिए ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए अचारी पनीर पुलाव की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं अचारी पनीर पुलाव की रेसिपी- How to Make Achari Paneer Pulao Recipe:

सामग्री:

  • चावल- 1 कप
  • पनीर- 250 ग्राम
  • दही- 1/2 कप
  • कलौंजी- 1/2 टी स्पून
  • मेथी दाना- 1 टी स्पून
  • जीरा- 1/2 टी स्पन
  • सौंफ पाउडर- 1 टी स्पून
  • हींग- 1/4 टी स्पून
  • अदरक कद्दूकस- 1 टी स्पून
  • नींबू रस- 2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

अचारी पनीर पुलाव बनाने की आसान विधि:

  • अचारी पनीर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल साफ करें और उन्हें दो-तीन बार पानी से अच्छी तरह धोकर रखें।
  • इसके बाद पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, मेथी दाना, कलौंजी, सौंफ और हींग डालकर कुछ देर तक भूनें।
  • जब मसाले चटकने लगें तो कड़ाही में हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर बड़ी चम्मच से चलाते हुए कुछ देर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
  • अब एक बाउल लें और उसमें दही, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटे और उसके बाद कड़ाही में डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद पनीर के टुकड़े भी कड़ाही में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इसके बाद कड़ाही को ढककर आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब प्रेशर कुकर में एक चम्मच देसी घी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब घी पिघ जाए तो उसमें मसाले वाला पनीर और धुले हुए चावल डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी डाले और ढक्कन लगाकर 2 सीटियां आने तक पुलाव को पकने दें।
  • इसके बाद गैस बंद करें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें फिर कुकर का ढक्कन खोलें।
  • अब स्वाद से भरपूर अचारी पनीर पुलाव बनकर तैयार है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप डिनर का स्वाद दोगुना करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में अचारी पनीर पुलाव की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अचारी पनीर पुलाव की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Paneer Tikka Wrap: मानसून में ट्राई करना है कुछ ज़ायकेदार तो बनाएं पनीर टिक्का रैप की रेसिपी

Paneer Masala Recipe: सावन में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं पनीर मसाला, जानें बनाने का तरीका

Tandoori Paneer Sandwich Recipe: तंदूरी पनीर सैंडविच देखकर बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे, 10 मिनट में करें तैयार

Paneer Butter Masala: घर आ रहे मेहमानों के लिए बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद की करेंगे तारीफ

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *