Search

Home / hindi recipe / Baingan Bharta Recipe: बैंगन के भरते में चाहिए गांव वाला स्वाद तो ट्राई करें ये खास रेसिपी

Baingan Bharta Recipe

Baingan Bharta Recipe: बैंगन के भरते में चाहिए गांव वाला स्वाद तो ट्राई करें ये खास रेसिपी

Marketing Team | सितम्बर 15, 2023

लंच और डिनर में बैंगन का भरता आपने कई बार खाया होगा। खासकर उत्तर भारत में कई लोग बैंगन से चोखा बनाना भी पसंद करते हैं। यही कारण है कि बिहार का बाटी चोखा अब पूरे देश में मशहूर हो गया है।

 

Baingan Bharta Recipes

 

हालांकि हर घर में बैंगन का भरता बनने के बावजूद इसमें गांव वाला स्वाद नहीं आता है। इसलिए आज हम आपको बैंगन का भरता बनाने की डिफरेंट रेसिपी बताने जा रहे हैं। साथ ही इस रेसिपी को बनाना भी आसान है, तो आइए जानते हैं बैंगन का भरता बनाने की आसान रेसिपी।

कैसे बनाएं बैंगन का भरता रेसिपी- How to Make Baingan Bharta Recipe

सामग्री:

  • बैंगन- 5 से 6 छोटे-छोटे
  • हरी मिर्च- 1
  • प्याज- 1
  • लहसुन की कलियां- 2
  • करी पत्ता- 5 से 6
  • स्वादानुसार- नमक

बैंगन के भरते की रेसिपी:

  • गांव वाला बैंगन का भरता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धो लें।
  • अब थोड़ा सा कोयला जलाकर बैंगन को इसमें डाल दें।
  • फिर बैंगन को चारों तरफ से कोयले से ढक दें।
  • जिससे ये अच्छी तरह रोस्ट हो जाएगा।
  • अब बैंगन पकने तक प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
  • इसके बाद लहसुन छीलें और करी पत्तों को भी डंडी से अलग करके रख लें।
  • वहीं रोस्ट होने के बाद बैंगन को बाउल में निकालें और इसके छिलके अलग कर दें।
  • अब करछी से दबाते हुए बैंगन को मैश कर लें।
  • इसके बाद प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ते को ओखली में डालकर कूट लें।
  • आप इसे केले के पत्ते पर रखकर भी कूट सकते हैं।
  • अब ध्यान रहे कि इन चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसने की गलती ना करें।
  • इससे आपके भरते में गांव वाला स्वाद नहीं आएगा।
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह से कूटने के बाद इसे बैंगन में मिला दें।
  • फिर इसमें नमक मिक्स करें।
  • बस आपका गर्मा गर्म गांव वाला स्वादिष्ट बैंगन भरता तैयार है।
  • अब आप लंच या डिनर में इसे रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय साथियों अगर आप अलग अलग तरह के भरते की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में बैंगन भरता की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही इसे अपने घर में बच्चों और बुजुर्गों को जरूर खिलाएं। हालांकि बैंगन भरता की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस बैंगन भरता की रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Baingan Bharta Recipe: घर पर स्वादिष्ट बैंगन का भरता बनाने की आसान विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Vegetarian Recipes: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *