Search

Home / hindi recipe / Aloo Ka Paratha Recipe: आलू के पराठे के साथ करें दिन की शुरुआत, एनर्जी से रहेंगे भरपूर

Aloo Ka Paratha Recipe

Aloo Ka Paratha Recipe: आलू के पराठे के साथ करें दिन की शुरुआत, एनर्जी से रहेंगे भरपूर

Marketing Team | अक्टूबर 5, 2023

आलू का पराठा उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा फूड्स में से एक है। रेस्टोरेंट हो या ढ़ाबा हर जगह आलू के पराठे की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। कई जगहें तो आलू के पराठे के लिए देशभर में फेमस हैं। आलू का पराठा सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में बनाया जाता है। अगर आप भी पराठे के शौकीन हैं, तो आप इसे ब्रेकफास्ट में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

 

Aloo Ka Paratha Recipes

 

अब चटपटा आलू का पराठा बनाने के लिए आप आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। आलू पराठा उत्तर भारत का पसंदीदा ब्रेकफास्ट होता है और कुछ मिनटों में बनाया जा सकता है। तो आइए जल्दी से जानते है आलू का पराठा रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं आलू के पराठे रेसिपी- How to Make Aloo Ka Paratha Recipe

सामग्री:

  • आलू- आधा किलो
  • प्याज- 1 कप बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 5 से 6
  • हरा धनिया- आधा कप
  • जीरा- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरतनुसार
  • नमक- स्वादानुसार

आलू के पराठे बनाने की आसान विधि:

  • स्वादिष्ट आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें। उबले हुए आलू छीलकर एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें। अब मैश किए गए आलू को ढककर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें फ्रिज से निकालें और इसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, नमक, गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। इन सभी चीजों को आलू में अच्छी तरह मिला लें। प्याज को बारीक काटकर ही आलू में मिलाना चाहिए।
  • अब आप पराठे के लिए आटा गूंथ लें। सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को सॉफ्ट रखने की कोशिश करें, वरना आपको पराठा बनाने में दिक्कत हो सकती है। आटा गूंथने के बाद आप लोई बनाकर थोड़ा सा गोल बेल लें। इसके बाद बीच में एक चम्मच आलू की फिलिंग डालें। अब इसे चारों तरफ से बंद करके बेलन को धीरे-धीरे चारों तरफ से घुमाएं।
  • आप पराठा हल्के हाथों से बेलकर तैयार करें, वरना पराठे के अंदर की फिलिंग बाहर आ जाएगी। बेलन से सभी तरफ बहुत समान रूप से और धीरे से दबाव डालें। इस दौरान तवा गर्म होने पर उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और ऊपर से बेला हुआ पराठा डाल दें। पराठे को लगभग 30 से 40 सेकंड बाद पलट दें और दूसरी तरफ तेल डालकर पूरे पराठे के ऊपर फैला दें।
  • अब पराठे को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद पराठा एक प्लेट में उतार लें। इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए बची लोइयों और मसाले से आलू के पराठे तैयार कर लें। अब गर्मा-गर्म पराठे पर ऊपर से मक्खन डालकर चटनी या सॉस के साथ नाश्ते के लिए परोसें। ये पराठे टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होंगे।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरह का परांठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में आलू पराठा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये अन्य पराठे से खाने में अलग भी है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आलू परांठा का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Paratha Recipe: इस बरसात में अपनी रसोई में बनाएं लौकी का परांठा, जानें पूरी रेसिपी

“भाई तरस खा ले”, पर ये मत खा; गुलाब जामुन “परांठा” बनाने पर यूजर

Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *