Search

Home / hindi recipe / Aloo Shimla Mirch Sabji Recipe: बेहद आसानी से बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, डिनर का बदल जाएगा स्वाद

Aloo Shimla Mirch Sabji Recipe

Aloo Shimla Mirch Sabji Recipe: बेहद आसानी से बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, डिनर का बदल जाएगा स्वाद

Marketing Team | अक्टूबर 6, 2023

डिनर में ज्यादातर लोग कुछ ऐसा प्लान करते हैं जोकि बचने पर सुबह भी काम आ जाए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई लोगों के पास सुबह इतना समय नहीं होता कि वो ठीक से नाश्ता बना पाएं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं तो आलू-शिमला मिर्च बेहतर ऑप्शन है। यह खाने में बेहद टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

 

Aloo Shimla Mirch Sabji Recipes

 

इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह किसी भी वक्त बनाकर खाई जा सकती है। इसका स्वाद बच्चे ही बड़ों को खूब पसंद आएगा। यदि आपने अब तक यह सब्जी नहीं बनाई है तो यहां बताई गई विधि से आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी- How to Make Aloo Shimla Mirch Sabji Recipe

सामग्री:

  • कटी शिमला मिर्च- 2 कप
  • उबाले हुए आलू- 4
  • बारीक कटा प्याज- 2
  • बारीक कटा टमाटर- 2
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

आलू-शिमला मिर्च बनाने का आसान तरीका:

  • टेस्टी आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें हींग और जीरा डालें।
  • इसके बाद इसमें प्याज डालकर भून लें।
  • अब इसमें बारीक कटा टमाटर, हल्दी और लाल मिर्च को भी एड कर लें।
  • इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च को भी डालकर मिक्स कर दें।
  • जब ये अच्छे से भून जाएं तब इस मिश्रम में आलू और शिमला मिर्च डाल दें।
  • इसमें टमाटर और प्याज डालना आपकी मर्जी पर है।
  • अब अंत में इसमें आप चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल कर गार्निश भी कर सकते हैं।
  • अब तैयार हो चुकी इस सब्जी को आप पराठे या रोटी या पूड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरीके की सब्जी खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में आलू-शिमला मिर्च की सब्जी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आलू-शिमला मिर्च की सब्जी को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मियों में दही में प्याज मिलाने की न करें गलती, होंगे ये 5 नुकसान!

Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Karele Pyaz Ki Sabji: करेले की चटपटी सब्ज़ी जो किसको नहीं लगेगी कड़वी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *