Search

Home / hindi recipe / Indian Quesadilla Recipe: रोटी से बनाएं हेल्दी और चीज़ी स्नैक्स, बच्चों को आएंगे खूब पसंद!

Indian Quesadilla Recipes

Indian Quesadilla Recipe: रोटी से बनाएं हेल्दी और चीज़ी स्नैक्स, बच्चों को आएंगे खूब पसंद!

Marketing Team | अक्टूबर 6, 2023

लंच और डिनर के बाद अक्सर रोटियां बच जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बासी रोटियां खाना अवॉयड कर देते हैं और इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो बासी रोटियों से सुबह के नाश्ते में मजेदार और हेल्दी इंडियन केसाडिला बना सकते हैं।

 

Indian Quesadilla Recipe

 

साथ ही आपको बता दें कि इंडियन केसाडिला खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ चीज़ी और चटपटा भी होता है, जो कि बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आता है। तो आइए जानते हैं इंडियन केसाडिला की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं इंडियन केसाडिला की रेसिपी- How to Make Indian Quesadilla Recipe

सामग्री:

  • रोटी- 4
  • बटर- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • लहसुन- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • कॉर्न- 1 कप उबले हुए
  • ऑरिगेनो- 1 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • नमक- 1 चम्मच
  • पनीर- 100 ग्राम
  • आलू- 1 उबला हुआ
  • मोजरेला चीज़- 3-4 चम्मच
  • हरी चटनी या पुदीना चटनी- 1 चम्मच
  • सॉस या मेयोनी- 1 चम्मच
  • देसी घी- 2 चम्मच

इंडियन केसाडिला बनाने की रेसिपी:

  • इंडियन केसाडिला बनाने के लिए सबसे पहले पैन में बटर डालें।
  • अब इसमें लहसुन डालकर भूनें।
  • फिर इसमें प्याज और शिमला मिर्च एड कर दें।
  • अब पैन में कॉर्न डालकर चलाएं।
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो मिलाएं।
  • अब पनीर को हाथों से मैश करके पैन में डालें।
  • इसी तरह आलू को भी मैश करके डाल दें, फिर इसमें नमक एड करें।
  • आखिर में मोजरेला चीज़ डालकर मिक्सचर को पकाएं।
  • बस आपके इंडियन केसाडिला की फिलिंग तैयार है।
  • अब 4 रोटियां ले लें, इसके लिए आप बासी या ताजी रोटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब चारों रोटियों पर अपनी पसंद के अनुसार पुदीना चटनी या सॉस डालकर फैलाएं।
  • अब रोटी के आधे हिस्से पर चीज़ की फिलिंग रखकर सेट कर दें।
  • इसके बाद आधी रोटी को फिलिंग के ऊपर फोल्ड कर दें।
  • अब तवा गर्म करें और सभी रोटियों पर घी लगाकर सेंक लें।
  • बस आपका इंडियन केसाडिला तैयार है।
  • अब इसे आप नाश्ते में सभी को सर्व कर सकते हैं।
  • वहीं इंडियन केसाडिला को आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं।
  • अब ये हेल्दी और चीज़ी स्नैक्स बच्चों को बेहद पसंद आएंगे।

 

 

 

 

यदि आप लंच और डिनर में कुछ अलग बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में इंडियन केसाडिला की रेसिपी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि ये रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। साथ ही ये रेसिपी भी बहुत आसान है। अगर ये लेख आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का पूरा आनंद उठा सके। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

यह ज्वार प्रोटीन पैन केक रेसिपी है सर्दियों में फुर्तीले रहने का राज

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *