Search

Home / hindi recipe / Amritsari Kulcha Recipe: छोले के साथ टेस्टी लगता है कुलचा, तवे पर बनाने के लिए जानें विधि

Amritsari Kulcha Recipe

Amritsari Kulcha Recipe: छोले के साथ टेस्टी लगता है कुलचा, तवे पर बनाने के लिए जानें विधि

Marketing Team | जून 22, 2023

अगर आप भी लंच में कुछ चटपटा खाने का मन बना रहे है, तो छोलों के साथ ट्राई करें अमृतसरी कुलचा की ये टेस्टी रेसिपी। इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह टेस्टी होने के साथ बनाने में भी बेहद ही आसान है।

 

Amritsari Kulcha Recipes

 

इसे बनाने के लिए आपको तंदूर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। साथ ही आप इन कुलचों को तवे पर भी तैयार कर सकते है। तो आइये बिना देर किए झटपट जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है अमृतसरी कुलचा की रेसिपी

कैसे बनाएं अमृतसरी कुलचा की रेसिपी- How to Make Amritsari Kulcha Recipe

सामग्री:

  • मैदा- 1 किग्रा
  • पानी- 400 मिली
  • नमक- एक चुटकी
  • कनोला ऑयल- 100 मिली

फिलिंग बनाने के लिए 

  • प्याज- एक कप कटा हुआ
  • आलू- 1/2 किलो
  • साबुत धनिया- 2 छोटे चम्मच, रोस्ट और क्रश्ड किया हुआ
  • अदरक- 2 छोटे चम्मच, टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरा धनिया- थोड़ा सा, टुकड़ों में कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 कटी हुई
  • अनारदाना- 1 टेबल स्पून  क्रश्ड  किया हुआ
  • नींबू का रस

अमृतसरी कुलचा बनाने का तरीका:

  • अमृतसरी कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और नमक डालकर आटा गूंथकर उसे गीले कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए अलग रख दें।
  • अब कुलचे की फिलिंग तैयार करने के लिए कनोला ऑयल को छोड़कर सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाकर सीजनिंग कर लें।
  • अब इन लोईयों में फिलिंग भरकर उसे पतला करते हुए बेलन की मदद से इसके किनारों को पतला कर लें।
  • अब एक नॉनस्टिक पैन गरम करके उसके किनारों पर कनोला ऑयल लगते हुए कुल्चे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
  • अब आपका टेस्टी अमृतसरी कुलचा बनकर तैयार है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप छोले कुलचे खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने किचन में अमृतसरी कुलचा रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अमृतसरी कुलचा को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Matar Kulche Recipe: घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसे चटपटे मटर कुलचे, जानें बनाने का तरीका

Matar Ke Chilke Ki Recipe: कूड़े में फेंकने के बजाय घर में ऐसे बनाएं मटर के छिलके की रेसिपी

Matar Makhana Recipe: घर में ऐसे बनाएं मटर मखाना की सब्जी, स्वाद में है जबरदस्त

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Soya Pulao Recipe: लंच या डिनर के लिए ऐसे बनाएं सोया पुलाव रेसिपी, जानें बनाने की विधि

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *