Search

Home / hindi recipe / Carrot Barfi Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर की बर्फी, जानें बनाने की विधि

कैसे बनाएं गाजर की बर्फी

Carrot Barfi Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर की बर्फी, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | नवम्बर 28, 2022

सर्दियों में अगर मीठा खाने का मन है, तो आप गाजर की बर्फी ट्राई कर सकते है। बेहतरीन स्वाद के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है ये गाजर बर्फी। साथ ही सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर नजर आने लगती है और इसके साथ ही गाजर से बनने वाले स्वीट आइटम्स का भी दौर चल पड़ता है।

 

Carrot Barfi Recipe

 

साथ ही आपने स्वीट डिश के तौर पर गाजर का हलवा तो कई बार ट्राई किया होगा। लेकिन क्या गाजर की बर्फी का लुत्फ उठाया है। अगर नहीं, तो आइए जल्दी से जान लेते है टेस्टी गाजर की बर्फी के बारे में।

 

कैसे बनाएं गाजर की बर्फी (How to Make Carrot Barfi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • गाजर- 1/2 किलो
  • खोया- 1 कप
  • काजू पाउडर- 1/2 कप
  • दूध- 1 कप
  • काजू- 8 से 10
  • पिस्ता- 8 से 10
  • इलायची- 4 से 5
  • देसी घी- 2 टेबल स्पून
  • चीनी- 1 कप

 

गाजर की बर्फी बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले गाजर की बर्फी बनाने के लिए गाजर को धोकर उसे अच्छी तरह से पोछ लें।
  • इसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लें और अलग रख दें।
  • अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करने रख दें।
  • जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और करछी से चलाते हुए मिलाएं।
  • अब इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
  • अब काजू और पिस्ता को बारीक टुकड़ों में काट लें और इलायची को छीलकर उसे दरदरा कूट लें।
  • अब एक बर्तन में मावा डालकर उसे अच्छी तरह से मसल लें।
  • वहीं, जब गाजर में दूध अच्छी तरह से सूख जाए तो उसमें 2 टेबल स्पून देसी घी डालकर मिक्स कर दें।
  • अब चम्मच से चलाते हुए इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
  • देसी घी में गाजर के अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसमें चीनी डालकर मिला दें।
  • गाजर को इसका रस खत्म होने तक चलाते हुए पकाना है।
  • इसके बाद भुनी गाजर में मसला हुआ मावा डालकर मिक्स कर दें और चलाते हुए कुछ देर तक भून लें।
  • जब मिश्रण अच्छे से ड्राई हो जाए तो इसमें काजू पाउडर, काजू के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर उसे ठीक तरह से चिकना कर लें।
  • अब तैयार बर्फी का मिश्रण प्लेट या ट्रे में डालें और उसे चारों ओर फैलाकर सैट होने के लिए कुछ देर रख दें।
  • इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता डालकर गार्निश कर दें।
  • जब बर्फी सैट हो जाए तो चाकू की मदद से इसे मनचाहे आकार में काट लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट गाजर की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस सर्दी में गाजर का हलवा खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में गाजर की बर्फी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गाजर की बर्फी बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि

Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

पारले-जी से बनी बर्फी ने किया लोगों को हैरान, क्या आपने देखा?

Winter Recipes 2022 : 10 रेसिपीज जो सर्दियों में आपको रखेगी स्वस्थ और गर्म

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *