Search

Home / hindi recipe / Chana Dal Barfi: रक्षाबंधन पर चना दाल से बनाएं हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी, फेस्टिवल का बढ़ जाएगा मज़ा

Chana Dal Barfi Recipe

Chana Dal Barfi: रक्षाबंधन पर चना दाल से बनाएं हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी, फेस्टिवल का बढ़ जाएगा मज़ा

Marketing Team | अगस्त 25, 2023

रक्षाबंधन त्योहार के लिए आप अगर पारंपरिक मिठाइयों को बनाना पसंद करते हैं तो चना दाल बर्फी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस पारंपरिक मिठाई का लाजवाब स्वाद खाने वाले को दीवाना बना देता है। साथ ही रिश्तों में मिठास घोलने वाले इस पर्व में मिठाइयों का विशेष महत्व होता है।

 

Chana Dal Barfi Recipes

 

ऐसे में घरों में कई वैराइटीज की स्वीट डिशेस तैयार की जाती हैं। चना दाल बर्फी भी एक ऐसी ही स्वीट डिश है जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। आप अगर चना दाल बर्फी खाना पसंद करते हैं तो हलवाई जैसी इस स्वीट डिश को घर पर भी बना सकते हैं। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं चना दाल बर्फी की रेसिपी

कैसे बनाएं चना दाल बर्फी की रेसिपी- How to Make Chana Dal Barfi Recipe:

सामग्री:

  • चना दाल- 1 कप
  • दूध- 2 कप
  • काजू- 3 टेबल स्पून
  • बादाम- 3
  • पिस्ता कतरन- 1 टेबल स्पून
  • इलायची- 5 से 7
  • देसी घी- 1/2 कप
  • चीनी- 1 कप

चना दाल बर्फी बनाने की आसान विधि:

  • रक्षाबंधन के लिए पारंपरिक मिठाई चना दाल बर्फी बनाना है तो सबसे पहले चना दाल साफ करें।
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी को हल्का गर्म करें और उसमें चना दाल डालकर 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • तय समय के बाद भिगोई दाल को छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
  • इसके बाद काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर इलायची को छीलकर दानें निकालें और उन्हें भी कूटकर दरदरा पाउडर तैयार कर लें।
  • अब छलनी की दाल को एक सूती कपड़े पर डालकर फैलाएं और उसे हल्का सा पोछ लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे गर्म करें।
  • अब घी पिघलने पर चने की दाल डालें और उसे चलाते हुए तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा होकर दाल क्रिस्पी न हो जाए।
  • इस दौरान गैस की फ्लेम तेज रखें।
  • अब दाल 10 से 15 मिनट में अच्छे से भुन जाएगी।
  • इसके बाद दाल को एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें, वहीं कड़ाही के घी को निकालकर एक बाउल में रख दें।
  • जब दाल हल्की गर्म रह जाए तो उसे मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
  • अब कड़ाही में दूध और चीनी डालकर तब तक पकाएं जब तक कि चीनी दूध के साथ एकसार न हो जाए।
  • इसके बाद दूध में पिसी हुई चने की दाल डालें और बचा हुआ घी भी इसमें मिला दें।
  • अब चम्मच से चलाते हुए सभी चीजों को पकने दें।
  • अब मिश्रण को बर्फी जमने जितनी कंसिस्टेंसी आने तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें।
  • अब एक थाली या ट्रे लेकर उसके तले पर घी लगाएं और तैयार मिश्रण को डालकर उसे समान अनुपात में फैला दें।
  • इसके ऊपर बारीक कटी बादाम, काजू और पिस्ता कतरन डालकर उसे चम्मच की मदद से हल्का सा दबा दें।
  • इसके बाद बर्फी को सैट होने के लिए रख दें।
  • अब बर्फी जम जाने के बाद चाकू की मदद से अपने मनपसंद आकार में इसे काट लें।
  • रक्षाबंधन के लिए स्वादिष्ट चना दाल बर्फी बनकर तैयार है।
  • इसे जो खाएगा तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा।

 

 

 

 

अगर आप भी इस रक्षाबंधन में चना दाल की बर्फी बनाना चाहती है, तो आज ही अपने किचन में इस चना दाल की बर्फी रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस चना दाल बर्फी को बनाना काफी आसान है, साथ ही ये खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pineapple Halwa Recipe: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करवाएं पाइनएप्पल हलवे के साथ, जानें

Raksha Bandhan Recipes: 10 स्पेशल मिठाइयों के साथ इस रक्षाबंधन कुछ मीठा हो जाये

Chocolate Burfi Recipe: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए झटपट बनाएं चॉकलेट बर्फी की रेसिपी

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *