Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Eggless Chocolate Cake Recipe: अमृता रायचंद से जानिए घर पर एगलेस चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी

Eggless Chocolate Cake Recipe in hindi

Eggless Chocolate Cake Recipe: अमृता रायचंद से जानिए घर पर एगलेस चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी

Himanshu Pareek | अप्रैल 18, 2023

केक खाना हम में से किसे पसंद नहीं आता, पर अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि केक अंडे के बने होते हैं, इसलिए वे इसको नहीं खा सकते। अब केक में अंडा डालने का मतलब यह नहीं कि आपके इसे खाने की खुशी से दूर हो जाएं, इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में मशहूर शेफ़ अमृता रायचंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एगलेस चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी (Eggless Chocolate Cake Recipe in Hindi) शेयर की।

इस रेसिपी को शेयर करते हुए अमृता रायचंद ने लिखा कि “जैसा कि आप सभी लोग मुझसे काफी दिनों से रिक्वेस्ट कर रहे थे, मैं लेकर आ गई हूं आपके लिए बहुत ही आसान और स्वादिष्ट सी एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी”। अमृता का कहना था कि यह बहुत ही आसान और बहुत कम सामग्री में तैयार हो जाने वाली केक रेसिपी है। तो आइए जानते हैं अमृता रायचंद की सुझाई एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Eggless Chocolate Cake Recipe in Hindi)।

अमृता रायचंद की एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Eggless Chocolate Cake Recipe in Hindi)

अमृता रायचंद ने अपनी वीडियो केक रेसिपी के कैप्शन में लिखा कि केक का एक टुकड़ा किसी के भी चेहरे पर खुशी ला सकता है, इसलिए वे एक बहुत ही आसान और कम सामग्री में तैयार हो जाने वाली केक रेसिपी शेयर कर रही हैं। आइये जानते हैं एगलेस चॉकलेट केक तैयार करने के लिए हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता होती हैं।

 

एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients for Eggless Chocolate Cake)

अमृता रायचंद के अनुसार एगलेस चॉकलेट केक तैयार करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:

  • 100 ग्राम मक्खन
  • 300 ग्राम पिसी हुई चीनी
  • 250 ग्राम कुकिंग चॉकलेट
  • 2 कटोरी मैदा
  • 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा
  • 2 कटोरी योगर्ट
  • 2 चम्मच वनीला एसेंस

एगलेस चॉकलेट केक तैयार करने की विधि (How to make Eggless Chocolate Cake)

  • अमृता बताती हैं कि एगलेस चॉकलेट केक तैयार करने से पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें और चॉकलेट बार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके अलावा मैदा, बेकिंग पाउडर, और बेकिंग सोडा को छलनी से एक कटोरे में छानकर मिला लें।
  • उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पर्याप्त तैयारी के बाद निम्न विधि से एगलेस चॉकलेट केक तैयार करें।
  • एगलेस चॉकलेट केक तैयार करने के लिए सबसे पहले चॉकलेट के टुकड़ों और मक्खन को एक साथ माइक्रोवेव या फिर डबल बॉयलर में पिघला लें। और पिघलने के बाद दोनों को अच्छे से मिक्स करें जब तक कि वे एकसार ना हो जाए।
  • अब इसमें चीनी मिला दें और एक बड़ी चम्मच से अच्छे से फेंट लीजिये।
  • इसके बाद खुशबू के लिए वनीला एसेंस भी डाल दें।
  • अब इस मिश्रण में मैदा और दही डालते जाएं व अंत में मैदा को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • तैयार मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक केक टिन में डालें और माइक्रोवेव में 40 से 45 मिनट तक 180 डिग्री ℃ पर पकाएं।
  • केक के पकने के बाद इसे टिन में से निकालने से पहले ठंडा होने दें, और इस पर चॉकलेट चिप व पिसी हुई चीनी डालकर सजाएं एवं सर्व करें।

 

यहां से सीखिए BetterButter स्पेशल केक रेसिपीज़!

 

 

केक घर पर बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे अमृता रायचंद की एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी शेयर की, जो कि है बनाने में बहुत आसान और बहुत कम सामग्री में हो जाती है तैयार। कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें बताइए, और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

इन्हें पढ़ना न भूलें

डोरेमोन केक रेसिपी

बिना अंडा वााला गेहूं आटा केक

Home Made Cake: घर में ऐसे बनाएं होममेड केक की रेसिपी, जानें बनाने की आसान विधि।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *