Search

Home / hindi recipe / French Fry Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगा फ्रेंच फ्राइज़ का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

French Fry Recipes

French Fry Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगा फ्रेंच फ्राइज़ का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | जुलाई 14, 2023

आलू से बनने वाले फ्रेंच फ्राइज़ को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। खासतौर पर बच्चों और युवाओं के बीच फ्रेंच फ्राई काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। ये फास्ट फूड स्नैक्स के तौर पर अक्सर बनाया जाता है। इसकी लोकप्रियता के चलते ही नेशनल फ्रेंच फ्राई डे सेलेब्रेट किया जाने लगा है।

 

French Fry Recipe

 

इसी खास मौके पर आज हम आपको घर पर ही टेस्टी फ्रेंच फ्राई बनाने का आसान तरीका बताएंगे। साथ ही आलू से वैसे तो कई डिशेस तैयार की जाती हैं, लेकिन सॉस के साथ फ्रेंच फ्राई का स्वाद एक अलग ही मज़ा देता है। आप अगर घर पर फ्रेंच फ्राई तैयार करना चाहते हैं तो मिनटों में इसे बना सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राई की रेसिपी

कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राई की रेसिपी- How to Make French Fry Recipe

सामग्री:

  • आलू (बड़े साइज़ वाले)- 1 किलो
  • मैदा/कॉर्न फ्लोर- 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1 टी स्पून
  • धनिया पत्ती- 1 टेबल स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- जरुरत के मुताबिक

फ्रेंच फ्राई बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले आलू को साफ पानी से धोएं और फिर छिलनी की मदद से उनका ऊपरी छिलका उतार लें।
  • इसके बाद आलू के लंबे-लंबे टुकड़े काट लें।
  • अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर घोल दें।
  • जैसे-जैसे आलू कटते जाएं उन्हें नमक के पानी में डालते जाएं।
  • इससे आलू काला नहीं पड़ेगा और फ्रेंच फ्राइज़ अच्छा बन सकेगा।
  • सारे आलू कटाने के बाद छन्नी की मदद से उन्हें पानी से निकाल लें और किचन टॉवेल पर फैला लें।
  • इसके बाद टॉवेल के दूसरे हिस्से से उन्हें दबाते हुए आलू का पानी सुखा लें।
  • इसके बाद आलू को टॉवेल से ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इस बीच एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो आलू के पीसेस लें और उन्हें कड़ाही में डालकर डीप फ्राई करें।
  • जब आलू हल्का फ्राई हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में या टिशू पेपर पर निकाल लें, जिससे आलू का अतिरिक्त तेल निकल जाए।
  • इसके बाद आलू के टुकड़े फैला दें और उनके ऊपर कॉर्न फ्लोर या मैदा डालें और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब आलू के सभी टुकड़ों को दोबारा तेल में डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक तलें।
  • जब फ्रेंच फ्राइज़ का रंग हल्का गोल्डन हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें और चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

 

 

 

अगर आप बच्चों की पसंद का कुछ अलग रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में फ्रेंच फ्राई रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो  फ्रेंच फ्राई को अच्छे से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Brinjal Cutlet Recipe: घर पर इन तरीकों से बनाएं बैंगन कटलेट, जानें पूरी रेसिपी

Bad Food For Heart: ये 5 खाने की चीजें बनती हैं दिल की बीमारियों का मुख्य कारण, जानें कैसे?

Kids Recipes in Hindi: 15 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ जो आपके बच्चे को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर दे

Papaya Salad Recipe: जानिए शेफ़ अमृता रायचंद की वायरल थाई पपीता सलाद रेसिपी कैसे होती है तैयार

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *