Search

Home / Monsoon / Jamun Juice by Vikas Khanna: विकास खन्ना की सुझाई जामुन का शरबत रेसिपी, बनाएं ऐसे

Jamun Ka Sharbat

Jamun Juice by Vikas Khanna: विकास खन्ना की सुझाई जामुन का शरबत रेसिपी, बनाएं ऐसे

Himanshu Pareek | अप्रैल 27, 2023

गर्मियों में खट्टे-मीठे जामुनों के सेवन का आनंद तो हम सभी उठाते हैं, पर क्या आपने कभी जामुन का शरबत ट्राई किया है? सुनने में आपको ये रेसिपी नई लग सकती है, पर आपको बता दें कि इस रेसिपी को भारत के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक रूप से बनाया जाता है।

हाल ही में मशहूर शेफ विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जामुन का शरबत बनाने की एक बहुत ही आसान रेसिपी शेयर की और उनके इस वीडियो ने कई लोगों को इस बेहतरीन रेसिपी का दीवाना बना दिया। तो आइए जानते हैं कैसे तैयार होती है विकास खन्ना की सुझाव जामुन का शरबत रेसिपी जो है गर्मियों के लिए एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक। 

विकास खन्ना की सुझाई जामुन का शर्बत रेसिपी तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री:

विकास खन्ना की सुझाई जामुन का शरबत रेसिपी तैयार करने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की आवश्यकता नहीं होती। इसे आप निम्न सामग्रियों से बना सकते हैं:- 

  • एक कटोरी जामुन
  • शहद
  • काली मिर्च
  • काला नमक 
  • पानी

जामुन का शर्बत तैयार करने की रेसिपी:

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से जामुन का शरबत तैयार करें-: 

 

  • जामुन का शरबत तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी ताज़े जामुनों को हल्का उबाल लें। 
  • इसके बाद उबले हुए जामुनों के बीज अलग कर दें और गूदे को पानी में मसलकर जामुन की प्यूरी तैयार करें। 
  • जामुन की तैयार प्यूरी में स्वादानुसार शहद मिला दें। 
  • जामुन के शर्बत को टैंगी फ्लेवर देने के लिए इसमें काला नमक व काली मिर्च भी स्वादानुसार मिला दें। 
  • मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद स्वादिष्ट जामुन का शर्बत तैयार है। इसे ठंडा करके परोसें। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

BetterButter स्पेशल शर्बत रेसिपीज़ आप यहां से देख सकते हैं। 

 

शेयर कीजिए रेसिपी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसे ही बेहतरीन रेसिपीज और नई नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Pyaz ka Sharbat Recipe: गर्मी में अपने घर पर ऐसे बनाए प्याज का शरबत

Milk Sharbat for Summer: गर्मी में ठंडा ठंडा कूल रहने के लिए बनाएं दूध का शरबत, जानें कैसे?

Sattu for Summer: गर्मियों में रोजाना पीएं ये देसी ड्रिंक, छूमंतर होगी चार-चार बीमारियां

Milind Soman’s Diet Plan: मिलिंद सोमन का डाइट चार्ट जो है फ़ॉलो करने में बहुत आसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *