Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Milind Soman’s Diet Plan: मिलिंद सोमन का डाइट चार्ट जो है फ़ॉलो करने में बहुत आसान!
मिलिंद सोमन भारत के फिटनेस आइकन माने जाते हैं। 57 वर्ष की उम्र में भी फ़िटनेस इवेंट्स और एथलेटिक्स में भागीदारी करने वाले मिलिंद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना डाईट चार्ट शेयर किया। मिलिंद ने लिखा कि “आपमें से बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं क्या खाता हूँ, इसलिए ये पोस्ट आपके लिए है।” मिलिंद ने अपनी पोस्ट में अपने पूरे दिन का डाइट चार्ट शेयर किया। क्या हैं मिलिंद के डाइट चार्ट की मुख्य बातें, आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
मिलिंद सोमन एक हेल्थी लाइफ़स्टाइल जैसे संतुलित आहार और पर्याप्त व्यायाम में विश्वास करते हैं। यही उनकी ग़ज़ब की फ़िटनेस का राज़ भी है। आइए जानते हैं कैसा होता है मिलिंद सोमन का दिनभर का खाना:-
मिलिंद ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी कि वे अपने दिन की शुरुआत लगभग आधा लीटर पानी के साथ करते हैं। यह पानी अधिक ठंडा व गर्म नहीं होता, बल्कि सामान्य रूम टेम्परेचर वाला होता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। तो यहां हमें पता चलता है मिलिंद का पहला फ़िटनेस सीक्रेट।
मिलिंद ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे अपना ब्रेकफास्ट सुबह 10 बजे के आस-पास करते हैं। अपने नाश्ते में मिलिंद कुछ सूखे मेवे, एक पपीता, तरबूज या खरबूज लेते हैं। इसके अलावा मिलिंद नाश्ते में कोई एक मौसमी फल भी खाते हैं, जैसे गर्मी के मौसम में चार आम।
एक पौष्टिक ब्रेकफास्ट के बाद मिलिंद दोपहर में 2 बजे के आसपास अपना लंच करते हैं। लंच में मिलिंद, चावल अथवा दाल-खिचड़ी के साथ कोई मौसमी सब्जी खाना पसंद करते हैं। इसके साथ वे अपने लंच में घर का बना दो चम्मच घी भी लेते हैं। मिलिंद ने आगे बताया कि जिस दिन वे चावल नहीं खाते उस दिन वे सामान्य रूप से सब्जी और दाल के साथ छः चपातियां खाते हैं। मिलिंद सोमन अपने लंच में मांसाहार का सेवन बहुत कम करते हैं, जैसे कि महीने में एक बार चिकन या मटन का एक टुकड़ा अथवा एक अंडा।
पूरे दिन की थकान के बाद अपने आप को रिफ्रेश करने के लिए मिलिंद गुड़ की मिठास के साथ एक कपब्लैक टी लेते हैं। उनकी चाय का समय शाम को 5 बजे का होता है।
मिलिंद अपना डिनर शाम को 7 बजे करते हैं। अपने रात के खाने में मिलिंद सब्जियां खाते हैं और अगर अधिक भूख लगी हो तो सब्जियों के साथ थोड़ी खिचड़ी लेते हैं। मिलिंद ने अपनी पोस्ट में ये बात भी साफ-साफ बताई की वे रात के खाने में कभी नॉनवेज नहीं खाते।
अपनी दिनचर्या के अंत में, सोने से पहले मिलिंद एक गिलास गर्म पानी में हल्दी और गुड़ डालकर पीते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि रात को सोने से पहले चुटकीभर हल्दी का सेवन सेहत के लिए वरदान है। इसी दौरान मिलिंद ने ये भी बताया कि यूं तो वे अधिक मीठे से दूर रहने की कोशिश करते हैं, पर अगर उनका मीठा खाने का मन हुआ तो वे सिर्फ गुड़ की मिठास ही लेते हैं।
मिलिंद ने अपनी फ़िटनेस के राज साझा करते हुए आगे बताया कि वे रिफाइंड एवं बाज़ार में मिलने वाले प्रॉसेस्ड व पैक्ड फूड से जहां तक संभव हो, दूर रहते हैं। इसके अलावा वे कभी कोई अतिरिक्त विटामिन व सेहत बनाने वाले अन्य सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करते।
मिलिंद ने बताया कि वे कभी भी ठंडा पानी नहीं पीते और सॉफ्ट ड्रिंक्स व अल्कोहल (पूरे साल में शायद एक गिलास) से पूरी तरह दूर रहने की कोशिश करते हैं। अपनी पोस्ट पर आई प्रतिक्रियाओं में से एक के जवाब में मिलिंद ने ये भी बताया कि वे धूम्रपान करना 20 साल पहले छोड़ चुके हैं। मिलिंद ने धूम्रपान को अपनी सबसे खराब आदतों में से एक बताया।
View this post on Instagram
मिलिंद ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका डाइट चार्ट स्थान और आहार की उपलब्धता के साथ बदलता रहता है। मिलिंद ने बताया की उनका ये डाइट चार्ट होम क्वारंटाइन के दौरान भी नहीं बदला है बल्कि इसमें उन्होंने दिन में चार बार आयुर्वेदिक काढ़ा भी जोड़ लिया है। एक बात साफ है कि मिलिंद एक पौष्टिक और आसानी से फॉलो किये जा सकने वाले डाइट चार्ट का सेवन करते हैं। मिलिंद के डाइट चार्ट पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है।
यह जरूर पढ़िए:
Fever Diet: बदलते मौसम में आपको बुखार से बचाने वाला डाइट चार्ट
Virat Kohli Diet Plan: क्या खाकर इतने फ़ुर्तीले हैं विराट कोहली? जानिए विराट कोहली का डाइट प्लान!
गर्मियों में कैसा खाना रखेगा आपको फिट? जानिए गर्मियों के लिए “पूरा डाइट चार्ट”!
लखनऊ में कटोरी चार्ट का लुफ्त उठाते हुए दिखी रकुल प्रीत सिंह
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)