Search

Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Virat Kohli Diet Plan: क्या खाकर इतने फ़ुर्तीले हैं विराट कोहली? जानिए विराट कोहली का डाइट प्लान!

Virat Resized

Virat Kohli Diet Plan: क्या खाकर इतने फ़ुर्तीले हैं विराट कोहली? जानिए विराट कोहली का डाइट प्लान!

Himanshu Pareek | अप्रैल 18, 2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। अपनी बल्लेबाजी के अलावा यह खिलाड़ी अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जाना जाता है, और काफी लोग विराट कोहली को अपना फिटनेस आइडल मानते हैं। हाल ही में विराट ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ एक Q&A सेशन किया। ज़ाहिर तौर पर इस सेशन में फैंस ने विराट से उनके फिटनेस और डाइट प्लान से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनके जवाब में विराट ने अपना दिनभर का डाइट प्लान साझा किया। विराट का बताया डाइट प्लान देखने में बहुत सामान्य और फ़ॉलो करने में बहुत आसान लगता है। तो आइए जानते हैं विराट कोहली के डाइट प्लान की ख़ास बातें। 

विराट कोहली का डाइट प्लान (Virat Kohli Diet Plan)

विराट कोहली की हेल्थ और फिटनेस को देखकर कोई भी कह सकता है कि विराट एक बहुत ही मुश्किल डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन फॉलो करते होंगे पर इंस्टाग्राम पर एक फ़ैन के प्रश्न करने पर विराट ने अपने बेहद सामान्य डाइट प्लान का खुलासा किया। इस डाइट प्लान में शामिल खाद्य पदार्थों को देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उम्मीदों के उलट, विराट कोहली का डाइट प्लान देखने में बहुत सिंपल लगता है। 

एक यूजर द्वारा पूछे गए प्रश्न “आप की दिनभर की डाइट कैसी होती है?” के जवाब में विराट ने अपना संतुलित और पौष्टिक डाइट प्लान शेयर किया। विराट ने बताया कि वे अपनी दिनभर की डाइट में ढेर सारी सब्जियां खाते हैं और कुछ अंडे लेते हैं।अपने खाने में खनिज और विटामिन की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए विराट कोहली दाल, किनूआ, और ढेर सारा पालक भी खाते है।

विराट ने डोसा के प्रति अपना प्रेम भी उजागर किया, जिससे साफ हो जाता है कि डोसा भी उनकी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेय पदार्थों में विराट ने कॉफी का जिक्र किया, और अपने फैन्स को बताया कि वे दिनभर में दो कप कॉफी भी पीते है। एक अन्य यूजर द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में विराट ने बताया कि वे घर पर बना भारतीय भोजन करना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा विराट स्वाद बदलने के लिए कभी-कभी चाइनीज फूड भी खाते हैं। विराट ने फैंस को बताया कि वे दिनभर में कुछ बादाम, फल व प्रोटीन बार भी खाते हैं जिससे दिनभर के लिए एनर्जी बनी रहे।

अपने डाइट प्लान की एक ख़ास बात जो विराट ने फैन्स से साझा की वो ये कि वे हर चीज बेहद सीमित मात्रा में खाते हैं। यानी कि स्वाद से अधिक वे अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार बेहद सीमित मात्रा में भोजन करते हैं। यही कारण है कि मैदान पर विराट सबसे चुस्त और तेज नजर आते हैं।

विराट कोहली के डाइट प्लान से एक बात साफ हो जाती है कि फिट रहने के लिए हमें सिर्फ पौष्टिक आहार और नियंत्रित मात्रा में भोजन करने की आवश्यकता होती है। इसके साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में कसरत करना भी ज़रूरी है। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मियों में क्या खाकर बढ़ा सकते हैं आप वजन? जानिए गर्मियों के लिए वेट गेन डाइट प्लान!

Kareena Kapoor Diet Chart: करीना कपूर के डाइट प्लान और आसानी से वजन घटाने का तरीका

Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?

कीटो डाइट क्या हैं और कैसे हैं वजन कम करने में मददगार?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *