Search

Home / indian festivals / Ramadan 2023 Recipes for Iftar- रमज़ान के पवित्र महीने में ऐसे बनाएं कुछ स्वादिष्ट रेसिपी

Ramadan 2023 Recipes for Iftar

Ramadan 2023 Recipes for Iftar- रमज़ान के पवित्र महीने में ऐसे बनाएं कुछ स्वादिष्ट रेसिपी

Himanshu Pareek | अप्रैल 18, 2023

रमज़ान 2023 का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र और बलिदान का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि रमज़ान के महीने में ही लगभग 1400 साल पहले कुरान की पहली आयत का अवतरण हुआ था। इस ख़ास महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग कढ़े रोज़े (व्रत) का पालन करते हैं। सुबह सेहरी के बाद फज्र की नमाज के साथ रोजे की शुरुआत की जाती है। उसके बाद सूर्यास्त की नमाज़ के बाद इफ़्तार होती है, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रोजा खोला जाता है। चूंकि दिनभर भोजन के प्रति आत्मसंयम रखने के बाद बहुत भूख लगी होती है, इसलिए रोज़ा खोलने के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं।

इसलिए इफ़्तार की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, रमज़ान के खास मौके पर इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं इफ़्तार की कुछ ख़ास रेसिपीज़ (Iftar Recipes in Hindi) की जानकारी। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

रमज़ान में इफ़्तार के लिए व्यंजन (Ramadan Recipes for Iftar in Hindi)

यूं तो रमज़ान मुख्य रूप से रोज़े रखने का महीना होता है, पर सेहरी और इफ़्तार के दौरान जी भरकर खाया जा सकता है। कई जगहों पर तो आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए इफ़्तार पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। महीने भर तक इफ़्तार के दौरान स्वादिष्ट व्यंजन जैसे कबाब, बिरयानी, हलवा, हलीम, मीट करी इत्यादि बनाये जाते हैं और साथ-साथ टेस्टी डेज़र्ट भी तैयार किया जाता है। गर्म मौसम में ताज़गी बनाये रखने के लिए विभिन्न तरह के शर्बत भी पीए जाते हैं। इफ़्तार का भोजन दिनभर भूखे रहने के बाद किया जाता है, इसलिये इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इस खाने में स्वाद के साथ-साथ पोषण की मात्रा भी भरपूर हो।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार अलग-अलग दिनों पर इफ़्तार में क्या बनाया जाए, तो बने रहिए हमारे साथ। इस आर्टिकल में आगे हम बात करेंगे इफ़्तार पर खाये जाने वाले विभिन्न पकवानों (Ramadan Special Recipes in Hindi) की। आइये जानते हैं रमज़ान के प्रमुख व्यंजनों (Ramadan Recipes in Hindi) के बारे में।

 

1. लेगन नी सीख:

लेगन नी सीख

 

लेगन नी सीख इफ़्तार के दौरान बनाये जाने वाले प्रमुख व्यंजनों में से एक है। इसे मटन, विभिन्न सब्जियों और अंडे के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह खाने में तो चटपटा और स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही इसमें पोषण भी प्रचुर मात्रा में मिल जाता है।

2. मटन रेसला:

 

मटन रेसला

 

मटन रेसला इफ़्तार के दौरान मुख्य रूप से बनाये जाने वाले व्यंजनों में से एक है। यह खाने में चटपटा लगता है, और चूंकि इसे दूध, मटन, आटे, नारियल पेस्ट और अन्य सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है, इसलिए इसमें पोषण भी भरपूर मिल जाता है।

3. मैंगो केसर कुल्फी:

 

मैंगो केसर कुल्फी

 

रमज़ान में पड़ने वाली गर्मी की वज़ह से अनेक चटपटे और पौष्टिक पकवानों के बीच इफ़्तार में ठंडी-ठंडी मैंगो केसर कुल्फ़ी को भी जगह दी जाती है। इसे दूध, चीनी, क्रीम, आम के गूदे और विभिन्न सूखे मेवों से बनाया जाता है। मैंगो केसर कुल्फ़ी बड़ी ही आसानी से तैयार हो जाती है, और गर्मी के मौसम में दिनभर की थकान के बाद ताजग़ी का एहसास दे जाती है।

4. गवल का गजरेला (Ramadan Sweet Recipes in Hindi)

 

Ramadan Sweet Recipes in Hindi

 

गवल का गजरेला यानि गाजर का हलवा। इफ़्तार के दौरान मीठे का विशेष महत्व होता है, और गाजर का हलवा तो भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में एक है। गाजर का हलवा मध्य-पूर्वी देशों व अन्य इस्लामिक राष्ट्रों में भी बड़े चाव से खाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए घी, गाजर, दूध, खोये, व सूखे मेवों की आवश्यकता होती है। गाजर का हलवा बड़ी ही आसानी से बनाया जा सकता है और एक बार बनाने के बाद इसे कई दिनों तक खाया भी जा सकता है। इसलिए इस बार के रमज़ान में आप गाजर का हलवा ज़रूर ट्राई करें। गाजर का हलवा बनाने की वीडियो रेसिपी (Ramadan Recipes In Hindi Video) आप यहां से देख सकते हैं।

5. चिकन शम्मी कबाब:

 

चिकन शम्मी कबाब

 

चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, और इफ़्तार पार्टी के लिए चिकन से बने पकवान अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चिकन से बनने वाले पकवानों में इस बार आप चिकन शम्मी कबाब ट्राई कर सकते हैं। चिकन शम्मी कबाब को बनाने के लिए ताज़े चिकन के टुकड़ों को चने की दाल और चटपटे मसालों के साथ मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण की टिक्कियां तैयार करें और क्रिस्पी होने तक इन्हें डीप फ्राई करें। बनने के बाद चटनी के साथ परोसें।

6. कागज़ी क़बाब:

Ramadan Recipes for Iftar in Hindi में हमारी अगली रेसिपी है कागज़ी क़बाब। कागज़ी कबाब इफ़्तार के मौके पर चिकन से बनाई जाने वाली अन्य प्रमुख डिशेज़ में से एक है। इसे बनाने के लिए चिकन को मैरीनेट किया जाता है और फिर उसमें पाइन-नट्स और हर्ब्स की स्टफिंग की जाती है। उसके बाद इन तैयार कबाबों को ग्रिल किया जाता है। इस तरह बेहद आसानी से ये स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी तैयार हो जाती है।

7. फालसा शर्बत:

गर्मियों के मौसम में खट्टे-मीठे फालसे आसानी से मिल जाते हैं। ये शरीर को काफ़ी ठंडक पहुंचाने वाले होते हैं और इनसे बना शर्बत एक पल में ताजग़ी का संचार कर सकता है। फालसा शर्बत बनाने के लिए एक कप फालसे को दो ग्लास ठंडे पानी में डालें। इसमें दो बड़े चम्मच चीनी और आधा चम्मच काला नमक भी डाल दें। अब इस मिश्रण को मिक्सर में चलाएं और फिर निकाल लें। तैयार शर्बत को आईस-क्यूब डालकर सर्व करें।

8. शाही टुकड़ा

शाही टुकड़ा

 

अगर आप रमज़ान के मौके पर इफ़्तार पार्टी देने का प्लान कर रहे हैं तो मेहमानों का स्वागत शाही टुकड़े के साथ करें। शाही टुकड़ा दूध और सूखे मेवों के पोषण व चीनी की मिठास से भरपूर होता है, और इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।

9. दम बिरयानी:

 

दम बिरयानी

 

ज़ाहिर रूप से दम बिरयानी रमज़ान के मौके पर खाये जाने वाले सबसे प्रमुख पकवानों में से एक है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटन को मैरीनेट करें और फिर चटपटे मसालों के साथ उसे पकाएं। उसके बाद ऊपर से इसमें चावल की परत डालें और दम पकाएं। स्वादिष्ट बिरयानी तैयार हो जाएगी।

10. हलीम:

 

हलीम

 

इफ़्तार के लिहाज़ से हलीम एक स्वदिष्ट और बेहद पौष्टिक व्यंजन है। हलीम मटन से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए मटन के ताज़े टुकड़े को दाल, गेंहू और मसालों के साथ धीमी आंच पर देर तक पकाया जाता है। हलीम खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही इसमें पौष्टिक तत्व भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

उपरोक्त रेसिपीज़ के अलावा इफ़्तार के लिए आप शीर खुरमा, मटन भुना गोश्त, काबुली पुलाव, पाया व अन्य पकवान भी ट्राई कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि रमज़ान के दौरान अपने खाने में स्वाद और पोषण की बराबर मात्रा रखें जिससे कि आप सेहत का ध्यान रखते हुए आसानी से अपने रोज़े पूरे कर पाएं।

 

 

 

रमज़ान का पवित्र महीना बस शुरू होने ही वाला है। अब सिलसिला शुरू होगा इफ़्तार पार्टियों का, जिसमें बनेंगे एक से एक लज़ीज़ पकवान। इस आर्टिकल में हमने आपसे इफ़्तार स्पेशल लज़ीज़ पकवानों (Ramadan Recipes for Iftar in Hindi) की जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही और भी बेहतरीन जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ramadan 2023 Special Recipe: रमज़ान में पहली सहरी में बनाएं ये स्पेशल शरबत, देखें रेसिपी

Eid Special Sweet: इस मीठे व्यंजन के साथ ईद की खुशियों को बनाएं और भी खास

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *