Home / News Stories / Viral Butter Tea- “मक्खन चाय” से चिढ़े चाय प्रेमी, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
हमारे देश में चाय की दीवानगी को बयां करने के लिए शब्दों की ज़रूरत कम ही पड़ती है। आप अपने आस-पास गलियों में चाय के स्टॉलों पर लगी भीड़ देखकर इसका अंदाजा लगा सकते है। अलग-अलग मसालों के साथ भले यह स्वाद को कड़क और तीखा कर सकता है लेकिन चाय का अपना स्वाद बनाए रखना भी चाय का एक प्राथमिक घटक है। भले चाय बनाने का अपना कोई तरीका नहीं है लेकिन इसमें अपने मन से कुछ भी मिला लेना आपको भारत देश में बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है।
चाय के साथ हुए ऐसे ही एक हालिया साहसी प्रयोग ने अपनी ओर हमारा ध्यान खींचा है, जिसमें एक व्यक्ति को चाय में बटर डालते हुए दिखाया गया है। वायरल हुए वीडियो में हम एक स्ट्रीट वेंडर को ‘मक्खन की चाय‘ बनाते हुए देख सकते हैं।
देखें वायरल मक्खन चाय का पूरा वीडियो:
https://www.instagram.com/reel/CXiumatPsvK/?utm_source=ig_web_copy_link
@eatthisagra द्वारा अपलोड की गई रील में विक्रेता को दूध उबालते हुए, चाय की पत्ती, चीनी, मसाला मिलाते हुए और फिर मुख्य सामाग्री – मक्खन डालते हुए देखा जा सकता है। बाद में, वह चाय को हिलाता है और एक मिट्टी के प्याले, कुल्हड़ में चाय परोसता है। पोस्ट कैप्शन के अनुसार, चायवाला आगरा के राम बाबू के पास अपनी चाय की दुकान चलाता है, जो बीते एक दिन से चर्चा का विषय बने हुए है।
इस वीडियो पर, नेटिज़न्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। उनमें से कई ने व्यंग्यात्मक ढंग से पनीर और मेयोनेज़ जोड़ने का सुझाव दिया।
आप भी मक्खन से बनी इस चाय पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करे साधारण मसाला चाय और बटर चाय कि रेसिपी,और हमें बताए कि आप किसके दीवाने हैं।
यह जरूर पढ़िए:
Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं मसूर दाल वड़ा, जानें बनाने का तरीका
Makhmali Malai Kofta: घर पर आए हुए मेहमानों के लिए बनाएं मख़मली मलाई कोफ्ते की रेसिपी
Masala Shikanji Recipe: इस गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देगी ये मसाला शिकंजी, जानें आसान रेसिपी
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)