Home / News Stories / Latest Designs of Mangalsutra in Hindi: मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिज़ाइन, यहां देखें!
मंगलसूत्र- ये सिर्फ एक नाम नहीं है…। एक एहसास है। मंगल मतलब शुभ और सूत्र मतलब धागा। देखने में सिर्फ एक ज्वेलरी पीस लेकिन मायने ज़िन्दगी से भी ज्यादा। ये एक वादा है एक पति का पत्नी से कि वो तहा उम्र एक साथ बिताएंगे..। सुख हो या दुख। पहले चाहे काले और सुनहरे मोतियों के सिंपल डिज़ाइन वाले मंगलसूत्र ही पहने जाते थे। लेकिन अब वक़्त के साथ इसमें भी बदलाव आया है। इसकी एहमियत में नहीं बल्कि डिज़ाइन में, तो बताये कौन सा है आपका फेवरेट डिज़ाइन?
Table of Contents
सोचे ये 5 सोलिटेयर से जुड़ा मंगलसूत्र हाथ में इतना खूबसूरत लग रहा है, तो गले की शोभा कितनी ज्यादा बढ़ जाएगी जब आप इसे पहनेंगी।
ये रूबी और मोती से पिरोया हुआ मंगलसूत्र एक ज्वेलरी सेट के साथ-साथ मंगलसूत्र कि भी भूमिका निभाएगा। अगर आप अपने मंगलसूत्र को अपने से जुदा नहीं करना चाहते और सेट का भी लुत्फ़ उठाना है तो पसंद करे इसे।
हरे मोती और सफ़ेद मोती का संगम और उसके साथ जुड़े पवित्र काले मोती इस मंगलसूत्र की शोभा आसमान की उचाईयो तक ले जा रहे है |
डमरू और ढोल की आकृतियों से बनाया ये मंगलसूत्र किसी मंगल कार्य को ही निमंत्रित करता है जैसे शादी। इसे पहनने के बाद आपको किसी और आभूषण की जरुरत नहीं है।
लाल रंग और मंगलसूत्र दोनों ही सुहाग की निशानी है। इस मंगलसूत्र की पवित्रता इसकी बनावट में ही झलकती है।
इस मंगलसूत्र डिज़ाइन की तो बात ही निराली है और यही है 2023 का लेटेस्ट, स्टाइलिश और ग्लैमरस मंगलसूत्र, तो इंतज़ार किस बात का ?
क्या खूब है ये डबल रिंग्स डिज़ाइन में बना मंगलसूत्र और साथ ही में है इसी डिज़ाइन को मेल खाते इयररिंग्स। डेली यूज़ में पहने या पहने किसी स्पेशल मौके पर, नज़र आप पर ही टिकेगी।
बिल्कुल सिंपल सा दिखने वाला ये मंगलसूत्र इन डायमंड बॉल्स के लगने से एकदम स्टाइलिश हो जाता है। और इन डायमंड की चमक आपके चेहरे पर आने से कोई नहीं रोक सकता।
एक औरत घर की लक्ष्मी होती है और जब मंगलसूत्र में लक्ष्मी का वास हो तो जिंदगी में खुशियों और धन की कभी कमी नहीं होती।
इस मंगलसूत्र में बने ये 2 डायमंड की गोल आकृतियाँ एक शादी-शुदा जोड़े को दर्शाती है, सिंपल और प्यारा है ये डिज़ाइन।
आग आप भी शादी शुदा जोड़े है या कपल है, तो इस लेख में सुझाए गए सभी तरह के लेटेस्ट मंगल सूत्र डिज़ाइन को सलेक्ट कर सकती है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने सखी सहेलियों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी Latest Designs of Mangalsutra in Hindi को पसंद कर सके। इसके अलावा अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकती है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अद्वितीय मंगलसूत्र
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के हिन्दू विवाह की अनदेखी तस्वीरें
जानिए लेटेस्ट गोल्ड ब्रेसलेट डिज़ाइन
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)