Search

Home / hindi recipe / Leftover Rice Pancakes Recipe: बासी चावल को फेकें नहीं, नाश्ते में इस तरह बनाएं टेस्टी पैनकेक

Leftover Rice Pancakes Recipe

Leftover Rice Pancakes Recipe: बासी चावल को फेकें नहीं, नाश्ते में इस तरह बनाएं टेस्टी पैनकेक

Marketing Team | अगस्त 8, 2023

पैनकेक बच्चों का फेवरेट होता है। यह इतना टेस्टी होता है कि इसे आप किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। अधिकतर लोग पैनकेक ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। आप इसे बच्चों को लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। आपने कई तरह से पैनकेक बनाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए चावल से भी पैनकेक बना सकते हैं? जी हां, जब भी आपके घर में चावल बच जाए तो उसे फेंकने की बजाय पैनकेक बना लें।

Leftover Rice Pancakes Recipes

 

इस तरह से आप दिन या रात के बचे हुए चावल का बेहतरीन यूज भी कर सकते हैं। इसे फेंकने की भी नौबत नहीं आएगी। तो चलिए जानते हैं बचे हुए चावल से पैनकेक बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का तरीका क्या है।

कैसे बनाएं लेफ्टओवर राइस पैनकेक की रेसिपी- How to Make Leftover Rice Pancakes Recipe

सामग्री:

  • बचा हुआ पका चावल- एक कप
  • मैदा- 1 कप
  • नमक-1/4 छोटा चम्मच
  • चीनी- एक बड़ा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • अंडा-1
  • बटर या तेल- 2 बड़े चम्मच
  • दूध- एक कप

लेफ्टओवर राइस पैनकेक बनाने की आसान विधि:

  • एक बड़े से बाउल में आप मैदा डालें।
  • उसमें चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब एक दूसरे बाउल में अंडा, दूध, पिघला हुआ मक्खन या तेल डालकर अच्छी तरह से फेटें।
  • इस सामग्री को अब मैदे वाले मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब दिन या रात के बचे हुए चावल को पैनकेक बैटर में मिला दें।
  • गैस पर पैन रखकर अच्छी तरह से गर्म करें।
  • इस पर हल्का सा तेल या मक्खन लगा दें।
  • पैनकेक बैटर को पैन पर डालें और अपने अनुसार छोटा या बड़ा शेप दे दें।
  • इसे दोनों तरफ से पलट कर 3 से 4 मिनट के लिए सेकें।
  • जब ये थोड़े स्पंजी या फूल जाएं तो प्लेट में निकाल दें।
  • यदि आपके पास ताजे फल, शहद, मैपल सिरप है तो पैनकेक पर इनमें से किसी भी फेवरेट चीज से टॉपिंग्स कर सकते हैं।
  • अब कोशिश करें इसे गर्म ही सर्व करने की।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप बासी चावल का कुछ अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में लेफ्टओवर राइस पैनकेक की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी राइस पैनकेक की रेसिपी को बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Chinese Fried Rice: बासी चावल का ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा फ्राइड राइस, जानें पूरी रेसिपी

बची हुई बासी रोटी से बनाएं ये Quick Breakfast Recipe, शेफ अजय चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

Roti Nodles Recipe: घर में बची हो बासी रोटी तो ऐसे बनाएं रोटी नूडल्स की रेसिपी, जानें विधि

Best Food Items For Healthy Digestion: जानिए क्या खाने से हमेशा के लिए सुधर जाएगा आपका पाचन तंत्र?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *