Search

Home / hindi recipe / Poha Pakoda Reicpe: घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल पोहा पकोड़ा, सीखें बनाने का आसान तरीका!

Poha Pakoda Reicpe

Poha Pakoda Reicpe: घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल पोहा पकोड़ा, सीखें बनाने का आसान तरीका!

Marketing Team | अक्टूबर 11, 2023

सुबह का नाश्ता सबसे जल्दबाजी में बनता है। क्योंकि यही वो वक्त होता है जब बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे होते हैं तो अन्य सदस्य अपने काम के लिए। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, जो खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी हेल्दी हो। यदि आप भी कुछ इस तरह की डिश की तलाश में हैं तो पोहा पकौड़ा बेहतर ऑप्शन है। हालांकि, पोहे का नाश्ता तो कई घरों में किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी पोहा पकोड़ा का स्वाद लिया है।

 

Poha Pakoda Reicpes

 

अगर नहीं तो आज हम आपको पंजाबी स्टाइल का पोहा पकोड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद काफी बढ़ा देगा। इस रेसिपी की बड़ी खासियत यह है कि ये बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। पोहा पकोड़ा एक ऐसी डिश है जो सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगा है। साथ ही इसको आप मेहमान नवाजी में भी सर्व कर सकते हैं। तो आइए जल्दी से जान लीजिए पोहा पकोड़ा की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पोहा पकोड़ा की रेसिपी- How to Make Poha Pakoda Reicpe

सामग्री:

  • पोहा- डेढ़ कप
  • उबले आलू- 2
  • कटी हरी मिर्च- 1-2
  • कटा हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • चीनी- 1/2 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • नींबू रस- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए (अंजादानुसार)
  • नमक- स्वादानुसार

पोहा पकोड़ा बनाने का आसान तरीका

  • स्वादिष्ट पोहा पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पोहा लेकर उसे अच्छे से साफ कर लें।
  • इसके बाद एक छलनी में डालकर पानी से धो लें।
  • अब भीगे हुए पोहे को कुछ देर के लिए रख दें।
  • इसके बाद कुकर लेकर उसमें आलू को उबालने के लिए रख दें।
  • जब आलू उबल जाएंगे तब उनके छिलके उतारकर मैश कर लें।
  • इस बीच हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें।
  • अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में मैश किए आलू और भिगोए हुए पोहे डालकर मिला लें।
  • अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चीनी, हरी मिर्च, हरा धनिया सहित अन्य सामग्रियां डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस तरह पकोड़े के लिए पेस्ट तैयार हो जाएगा।
  • फिर एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रखें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पोहे का मिश्रण लेकर पकोड़े की तरह डालकर फ्राई करें।
  • अब आप चाहें तो पहले ही मसाले के गोले बनाकर रख सकते हैं और उन्हें डीप फ्राई कर सकते हैं।
  • अब कड़ाही में पकोड़े डालने के बाद 2 से 3 मिनट तक पलट पलटकर तलें।
  • इन्हें तब तक डीप फ्राई करना है जब तक पकोड़े सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।
  • इसके बाद एक प्लेट में पकोड़े निकाल लें।
  • अब आप इन पकोड़ों को सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप पकोड़ा खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में पोहा पकोड़ा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना बेहद ही आसान है। साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये बेटर-बटर का लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा   

Aloo Pyaz Pakora Recipe: बारिश का लुफ्त उठाने के लिए घर में बनाए आलू प्याज का पकौड़ा

बारिश के मौसम का मज़ा उठाइए संजीव कपूर की मिक्स पकौड़ा रेसिपी के साथ

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *