Search

Home / hindi recipe / Baigan Curry Dinner Recipe: रोटी चावल के साथ परोसें टेस्टी बैंगन करी, जानें बनाने का तरीका!

Baigan Curry Dinner Recipe

Baigan Curry Dinner Recipe: रोटी चावल के साथ परोसें टेस्टी बैंगन करी, जानें बनाने का तरीका!

Marketing Team | अक्टूबर 11, 2023

डिनर कुछ लोग हेवी करने से बचते हैं। बहुत अधिक स्पाइसी, तेल वाली सब्जी नहीं खाना चाहते हैं। एक्सपर्ट भी यही सलाह देते हैं कि रात का खाना हल्का होना चाहिए। जब आप रात में लाइट डिनर करते हैं तो डाइजेशन सही तरह से होता है और इसे भोजन को पचाने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अधिक तेल-मसाला खाने से गैस, अपच, बदहजमी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं।

 

Baigan Curry Dinner Recipes

 

ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं बैंगन की एक ऐसी सब्जी जो स्वाद में टेस्टी होने के साथ ही पेट के लिए बेहद सुपाच्य और हल्की है। इस रेसिपी का नाम है बैंगन करी। जी हां, आप घर पर कई तरह से बैंगन बनाकर खाते होंगे, लेकिन एक बार इस लाइट बैंगन करी को ट्राई करके देखें। आपके साथ घर के सभी सदस्यों को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। तो आइए जानते है कैसे बनाई जाती है बैंगन करी की रेसिपी

कैसे बनाएं बैंगन करी की रेसिपी- How to Make Baigan Curry Recipe

सामग्री:

  • बैंगन- एक मीडियम साइज
  • धनिया के बीज- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा साबुत- आधा छोटा चम्मच
  • ड्राई नारियल- एक चम्मच
  • सफेद तिल- आधा छोटा चम्मच
  • मूंगफली- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
  • प्याज- एक छोटा बारीक कटा हुआ
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • हरी मिर्च- दो कटी हुई
  • टमाटर- 1 कटा हुआ
  • फ्रेश हरी धनिया- बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- एक चौथाई चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

बैंगन करी बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले बैंगन को छोटे-छोटे साइज में काटकर थोड़ी देर के लिए नमक वाले पानी में डालकर रख दें।
  • अदरक और लहसुन को काटकर मिक्सी में पेस्ट बना लें।
  • इसे निकालकर मिक्सी में नारियल, धनिया, जीरे का बीज, मूंगफली, तिल सभी को डालकर ग्राइंड कर लें।
  • अब कड़ाही या कुकर गैस चूल्हे पर रखें।
  • इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें।
  • अब प्याज, हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक पकाएं।
  • फिर जिंजर, गार्लिक पेस्ट डाल कर भूनें।
  • अब कम आंच पर इसमें नारियल, तिल वाले पेस्ट को डाल दें और लगातार चलाते रहें।
  • टमाटर धोकर काट लें और इसे भी डालकर पकाएं।
  • अब बैंगन को इसमें डाल दें और आंच कम करके इसे पकाएं।
  • सभी पाउडर जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसमें कटी हुई हरी धनिया भी डाल दें।
  • बहुत अधिक ना चलाएं वरना बैंगन पूरा टूट जाएगा।
  • अब बिना ढंके इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और कम आंच पर पकाएं।
  • अब बैंगन नर्म हो जाए और पानी भी हल्का सूख जाए तो आंच बंद कर दें।
  • आप ऊपर से गार्निश के लिए भी धनिया की पत्तियां काटकर डाल सकते हैं।
  • आपका तैयार है टेस्टी और हेल्दी बैंगन करी।
  • इसे आप पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ डिनर में सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप भी अलग अलग वैराइटी के करी रेसिपी खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने घर में बैंगन करी की रेसिपी को अपने घर में जरूर बनाएं। साथ ही इसे अपने परिवार के साथ सर्व कर सकते है। साथ ही ये बेटर बटर का लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस बैंगन करी का आनंद उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़ें: 

संजीव कपूर का पनीर चीज़ परांठा है सर्दियों में गर्म रहने का राज

शेफ़ रणवीर ब्रार की ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार और लच्छा पराँठा रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Tandoori Roti Recipe: रेगुलर रोटी से हटकर डिनर में ट्राई करें टेस्टी तंदूरी रोटी, जानें रेसिपी

Melon Malai Kulfi: शेफ कुणाल कपूर के स्टाइल में बनाएं खरबूजा मलाई कुल्फी, जानें पूरी रेसिपी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *