Search

Home / hindi recipe / Spiced chia pudding: बनाएं प्रोटीन से भरपूर टेस्टी स्पाइस्ड चिया पुडिंग, बच्चों को भी भाएगा स्वाद!

Recipe Of Spiced Chia Pudding

Spiced chia pudding: बनाएं प्रोटीन से भरपूर टेस्टी स्पाइस्ड चिया पुडिंग, बच्चों को भी भाएगा स्वाद!

Marketing Team | अक्टूबर 11, 2023

अक्सर आप सभी नाश्ते में आलू के पराठे, ब्रेड अंडा, पोहा, चीला आदि का सेवन करके घर से निकल जाते हैं। बेशक, ये लाइट, टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है, लेकिन कभी-कभी कुछ डिफरेंट भी खाने का मन कर जाता है। ऐसे में नया क्या बनाया जाए, ये समझ नहीं आता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आपको चीला, ब्रेड, अंडा, पोहा आदि खाने की इच्छा नहीं और कुछ हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आप बना सकते हैं स्पाइस्ड चिया पुडिंग।

 

Recipes Of Spiced Chia Pudding

 

चिया सेहत के लिए बेहद हेल्दी होता है, ये सभी जानते हैं। सुबह के समय फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें आप फेवरेट फल, चॉकलेट सिरप भी डाल सकते हैं, जिससे इस पुडिंग का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। तो आइए जल्दी से जान लीजिए स्पाइस्ड चिया पुडिंग की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं स्पाइस्ड चिया पुडिंग की रेसिपी- How to Make Spiced chia pudding Recipe

सामग्री:

  • चिया सीड्स- 6 बड़े चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • इलायची पाउडर- एक चौथाई चम्मच
  • केसर- एक चुटकी
  • दालचीनी- एक चौथाई
  • वनीला एक्स्ट्रैक्ट- एक चौथाई चम्मच
  • पिस्ता- 5 से 7
  • बेरीज- 3 से 4
  • अन्य कोई फेवरेट फल

स्पाइस्ड चिया पुडिंग बनाने की रेसिपी:

  • सुबह उठकर सबसे पहले इस रेसिपी को बनाकर रख दें।
  • जब ऑफिस, कॉलेज के लिए रेडी हो जाएं तो इसे ठंडा खाकर घर से निकलें।
  • इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता है, लेकिन बनाने के बाद 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखना पड़ता है, ताकि चिया सीड्स अच्छी तरह से सेट हो जाए।
  • सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर गर्म करें।
  • इसमें उबाल न आने दें।
  • एक छोटे से बाउल में एक बड़ा चम्मच गर्म दूध, चुटकी भर केसर डालें।
  • अब चम्मच से ही केसर को क्रश करने की कोशिश करें ताकि दूध में इसका फ्लेवर घुल जाए।
  • इसे गैस पर रखे गर्म दूध के बर्तन में डाल दें।
  • अब दूध में इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर, चुटकी भर वनीला एक्स्ट्रैक्ट डालकर मिक्स करें।
  • इस दूध को एक दूसरे बाउल में डालें।
  • चिया सीड्स को भी अब दूध में डालकर मिक्स कर दें।
  • इसे एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसमें ऊपर से बेरीज, पिस्ता, चॉकलेट सिरप और अन्य फल भी काटकर डाल सकते हैं।
  • अब तैयार है बेहद ही हेल्दी और स्पाइस्ड चिया पुडिंग।
  • नाश्ते में आप इसे खाकर दिन भर एनर्जेटिक बने रहेंगे।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरह का ब्रेकफास्ट करना चाहते है, तो आज ही अपने घर में स्पाइस्ड चिया पुडिंग रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी स्पाइस्ड चिया पुडिंग को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में ऐसे बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *