Search

Home / hindi recipe / Pyaj ki Sabji: घर में नहीं है कोई वेजिटेबल तो प्याज से बना लें चटपटी सब्जी, स्वाद में है लाजबाव

Pyaj Ki Sabji Recipe

Pyaj ki Sabji: घर में नहीं है कोई वेजिटेबल तो प्याज से बना लें चटपटी सब्जी, स्वाद में है लाजबाव

Marketing Team | अगस्त 21, 2023

खाने का स्वाद बढ़ाने वाले प्याज की सब्जी को जो एक बार खा लेता है, वो इसके स्वाद का दीवाना हुए बिना नहीं रह पाता है। बारिश के मौसम में कई बार ऐसा होता है जब घर में सब्जियों का टोटा पड़ जाता है। ऐसे में प्याज की चटपटी सब्जी बनाई जा सकती है।

 

Pyaj Ki Sabji Recipes

 

मिनटों में तैयार होने वाली प्याज की सब्जी खाने का जायका पूरी तरह से बदलकर रख सकती है और इसे खाने के बाद हर कोई इसके स्वाद की तारीफ करता नजर आता है। आप भी कभी ऐसी मुश्किल में हों जब घर में सब्जी नहीं हैं तो ऐसी सूरत में प्याज की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। साथ ही इस सब्जी को बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लीजिए प्याज की सब्जी रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं प्याज की सब्जी रेसिपी- How to Make Pyaj ki Sabji Recipe

सामग्री:

  • प्याज (छोटे साइज)- 5 से 6
  • टमाटर- 4 से 5
  • हरी मिर्च- 4 से 5
  • लहसुन कलियां- 3 से 4
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी- 1/4 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • कसूरी मेथी- 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
  • पावभाजी मसाला- 1 टी स्पून
  • राई- 1/2 टी स्पून
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

प्याज की सब्जी बनाने की आसान विधि:

  • प्याज की टेस्टी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज का ऊपरी छिलका उतारे और दोनों तरफ से थोड़ा-थोड़ा काट लें।
  • इसके बाद प्याज को चाकू की मदद से ऊपर की ओर से तीन चार जगह से हाफ कट लगाएं।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • अब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर कुछ सेकंड तक चटकने दें।
  • इसके बाद प्याज डालकर कुछ 5 मिनट तक पकने दें।
  • इस दौरान कड़ाही को ढक दें।
  • बीच-बीच में प्याज को चलाते भी रहें।
  • इस बीच टमाटर के टुकड़े करें और उन्हें मिक्सर में ट्रांसफर कर दें।
  • इसके बाद एक हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के टुकड़े डालकर ग्राइंड करें और प्यूरी तैयार कर लें।
  • इसके बाद टमाटर प्यूरी को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
  • जब प्याज हल्के सुनहरे होकर क्रिस्पी नजर आने लगें तो उसमें तैयार की गई टमाटर की प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद सब्जी में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पाव भाजी मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
  • इसके बाद सब्जी में 3 से 4 साबुत हरी मिर्च डाल दें।
  • इसके बाद सब्जी को ढककर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  • जब प्याज पूरी तरह से नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और सब्जी को हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  • अब स्वाद से भरपूर प्याज की सब्जी लंच या डिनर में सर्व करने के लिए रेडी है।

 

 

 

 

अगर आप कुछ अलग तरीके की सब्जी खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में प्याज की सब्जी को जरूर बनाने की कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी प्याज की सब्जी रेसिपी को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मियों में दही में प्याज मिलाने की न करें गलती, होंगे ये 5 नुकसान!

Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी

Parwal Chutney Recipe: लंच में सब्ज़ी खाने का मन नहीं है तो झटपट तैयार करें परवल की चटनी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Karele Pyaz Ki Sabji: करेले की चटपटी सब्ज़ी जो किसको नहीं लगेगी कड़वी

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *