Search

Home / hindi recipe / Paneer Gravy Recipe: पनीर की सब्जी के लिए नहीं बनती है गाढ़ी ग्रेवी तो इस तरीके से करें तैयार!

Paneer Gravy Recipe

Paneer Gravy Recipe: पनीर की सब्जी के लिए नहीं बनती है गाढ़ी ग्रेवी तो इस तरीके से करें तैयार!

Marketing Team | अगस्त 21, 2023

होटल या रेस्तरां में जाने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो पनीर की सब्जी ऑर्डर नहीं करता हो। पनीर की सब्जी के बिना किसी पार्टी या फंक्शन का मजा भी अधूरा सा रहता है। पनीर की सब्जी को लेकर दीवानगी का इसी बात से पता चलता है। दरअसल, पनीर की सब्जी में असली स्वाद इसके लिए तैयार होने वाली ग्रेवी में होता है।

 

Paneer Gravy Recipes

 

पनीर की ग्रेवी ही सब्जी के असल टेस्ट को तय करती है। आप भी अगर पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं तो घर पर पनीर टेस्टी ग्रेवी तैयार कर सकते हैं। पनीर की सब्जी के लिए ग्रेवी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। तो आइए जल्दी से जान लेते है पनीर ग्रेवी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पनीर ग्रेवी की रेसिपी- How to Make Paneer Gravy Recipe

सामग्री:

  • प्याज- 2 से 3
  • टमाटर प्यूरी- 1 कटोरी
  • लहसुन कटा- 1 टी स्पून
  • दही- 1 कप
  • काजू- 1/4 कप
  • अदरक कसा हुआ- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टी सपून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • अमचूर- 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1 टी स्पून
  • तेजपत्ता- 1
  • काली मिर्च- 1/2 टी स्पून
  • बड़ी इलायची- 1
  • लौंग- 3 से 4
  • इलायची- 1
  • दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
  • मक्खन- 1 टेबल स्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

पनीर ग्रेवी बनाने की आसान विधि:

  • पनीर की ग्रेवी अगर सही तरीके से बनी हो तो सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
  • टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सारे साबुत मसाले (तेजपत्ता, लौगं, इलायची जीरा आदि) डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाले में से खुशबू आनी शुरू न हो जाए।
  • इसके बाद प्याज और लहसुन के टुकड़े काटकर डालें और भूनें।
  • ध्यान रखें कि प्याज और लहसुन बारीक नहीं काटने हैं।
  • कड़ाही में प्याज और लहसुन एक साथ डालने के बजाय थोड़े-थोड़े करते हुए डालें।
  • इसके बाद टमाटर की प्यूरी कड़ाही में डालें और पकाएं।
  • कुछ देर बाद साबुत काजू कड़ाही में डाल दें और कड़ाही को ढककर ग्रेवी को पकने दें।
  • जब काजू थोड़े नरम हो जाएं और ग्रेवी पकने लगे दो उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद गर्म कड़ाही में ही मक्खन डालें और सारे पिसे मसाले डालकर पकाएं।
  • जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और तेल छोड़ दे तो गैस बंद कर दें।
  • स्वाद से भरपूर पनीर की सब्जी की ग्रेवी बनकर तैयार हो चुकी है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप होटल जैसा कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में पनीर ग्रेवी की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस पनीर ग्रेवी की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Kesari Paneer Tikka Recipe: शाम को नाश्ते में बनाएं केसरी पनीर टिक्का, स्वाद में है लाजबाव

Gobhi Paneer Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी पनीर का परांठा, स्वाद में है लाज़बाव

Stuffed Paneer Mushroom Recipe: घर में ऐसे बनाएं स्टफ्ड पनीर मशरूम की रेसिपी, जानें विधि

Paneer Fingers Recipe: घर आए मेहमान के लिए बनाएं पनीर फिंगर्स की ये रेसिपी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *